1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Shastra: घर की इस दिशा में भूलकर भी ना लगाएं आइना, हो सकता है बड़ा नुकसान

Vastu Shastra: घर की इस दिशा में भूलकर भी ना लगाएं आइना, हो सकता है बड़ा नुकसान

 Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 09, 2022 08:26 am IST,  Updated : Jul 09, 2022 08:26 am IST

Vastu Shastra For Mirror: आपके घर या ऑफिस में गलत दिशाओं में मिरर लगा है तो उसे तुरंत वहां से हटा दें, क्योंकि यह अशुभ देने वाला होता है।

वास्तु शास्त्र- India TV Hindi
वास्तु शास्त्र Image Source : INDIA TV

Highlights

  • जानिए किस दिशा में नहीं लगाना चाहिए आइना
  • गलत जगह में लगा आइना कर सकता है नुकसान
  • जानिए क्या होती है समस्या

Vastu Shastra For Mirror: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि घर और ऑफिस में दर्पण या आइना लगाने की सही दिशा कौन सी है। क्योंकि गलत दिशा में लगा आइना आपको मुश्किल में डाल सकता है। 

इन दिशाओं में ना लगाएं आइना 

वास्तु शास्त्र में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिशा में आइना नहीं लगाया जाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण, पश्चिम दिशा और आग्नेय (दक्षिण-पश्चिम के मध्य में), वायव्य (पश्चिम एवं उत्तर के मध्य में) एवं नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम के मध्य में) की दिवार पर आइना, यानी कि मिरर नहीं लगाना चाहिए।  

ये होता है नुकसान 

जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि इन दिशाओं में लगा आइना नुकसान देता है। दरअसल, इन दिशाओं में आइना लगाने से भय बना रहता है। यानी आप बिना वजह ही किसी डर के कारण परेशान रहेंगे। ऐसे में डरे हुए मन से कोई भी काम अच्छे तरीके से करने और उसमें सफल होने की संभावना कम हो जाती है। 

हटा ना सकें तो करें ये काम

अगर आपके घर या ऑफिस की इन दिशाओं में मिरर लगा है तो उसे तुरंत वहां से हटा दें, क्योंकि यह अशुभ होता है। यदि मिरर दीवार टाइल्स के बीच लगा है यानी इस तरह से लगा होता है कि उसे हटाना संभव नहीं है तो आप उस पर कोई कपड़ा डालकर उसे ढंक सकते हैं। जिससे उसकी आभा किसी भी वस्तु पर न पड़े। 

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। )

इसे भी पढ़ें- 

Vastu Shastra: अपने घर में सही जगह आइना लगाने से बरसेगा पैसा, शेप का भी रखें ख्याल

कहीं आपके घर में तो नहीं लगे हैं मेहंदी सहित ये पेड़-पौधे, तुरंत हटाएं वरना हो सकती है पैसों की तंगी और...

Mangla Gauri Vrat 2022: सावन में इन तिथियों में होगा मंगला गौरी व्रत, पूजन करने से बरसेगी मां पार्वती की कृपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल