वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए होटल के वेटिंग रूम या लॉबी और कॉंफ्रेंस हॉल के बारे में। आपने देखा होगा बड़े-बड़े होटलों में कमरों के अलावा अलग से जगह छोड़ी जाती है, जहां बहुत से लोग एक साथ बैठ सकते हैं और बाते कर सकते हैं या फिर कोई मीटिंग अरेंज कर सकते हैं। इन जगहों को वेटिंग रूम या कॉन्फ्रेंस हॉल कहते हैं।
Related Stories
होटल में वेटिंग रूम या लॉबी के लिए बाहर बगीचे में भी जगह छोड़ी जा सकती है या फिर होटल के अंदर ही एक बड़े हॉल जितना स्पेस छोड़ दिया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार वेटिंग रूम या लॉबी के लिये उत्तर या पूर्व दिशा का चुनाव करना बेहतर ऑप्शन होता है। इसके अलावा कॉन्फ्रेंस हॉल के लिये उत्तर, पूर्व और ईशान कोण का चुनाव करना अच्छा रहता है।