1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: जूठे अन्न पर झाड़ू लगाने से क्यों मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग? क्यों नहीं लगाया जाता है झाड़ू को पैर?

Vastu Tips: जूठे अन्न पर झाड़ू लगाने से क्यों मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग? क्यों नहीं लगाया जाता है झाड़ू को पैर?

 Published : May 16, 2022 05:26 pm IST,  Updated : May 16, 2022 05:26 pm IST

हमारे घरों में झाड़ू का महत्वपूर्ण स्थान है, इसलिए आपको झाड़ू को लेकर कुछ बातें जाननी जरूरी हैं। अगर इन बातों को मानेंगे तो घर में तरक्की और बरकत होगी। 

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : INSTAGRAM

Vastu Tips: वास्तु टिप्स में झाड़ू को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। झाड़ू को लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि झाड़ू को लक्ष्मीजी का वरदान मिला हुआ है। हमारे घरों में झाड़ू का महत्वपूर्ण स्थान है, इसलिए आपको झाड़ू को लेकर कुछ बातें जाननी जरूरी हैं। अगर इन बातों को मानेंगे तो घर में तरक्की और बरकत होगी। 

Related Stories

आइए जानते हैं झाड़ू को लेकर वास्तु के कुछ नियम

  1. अगर कोई व्यक्ति घर से बाहर जा रहा है ,तो उसके तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि किसी की मृत्यु के बाद जब अर्थी उठाई जाती है तो घर में तुरंत झाड़ू पोछा किया जाता है, इसलिए जीते जी किसी के जाने पर झाड़ू नहीं लगानी चाहिए।
  2. झाड़ू को घर में छिपाकर रखना चाहिए, किसी बाहर वाले व्यक्ति को आपके घर का झाड़ू नजर नहीं आना चाहिए।
  3. झाड़ू को पैर से नहीं छुआ जाता है और झाड़ू को हमेशा लिटाकर घर में रखना चाहिए, कभी भी खड़ा झाड़ू घर में नहीं रखते हैं। क्योंकि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है अगर गलती से कभी झाड़ू में पैर लग भी जाए तो हाथ जोड़कर प्रणाम कर लेना चाहिए।
  4. टूटी हुई और ज्यादा पुरानी झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इससे घर की बरकत नहीं होती है।
  5. नए झाड़ू का इस्तेमाल शनिवार से शुरू करना चाहिए।  घर के मुख्य द्वार और छत पर झाड़ू नहीं रखनी चाहिए।
  6. झाड़ू को कभी भी घर के किचन में नहीं रखना चाहिए, इससे घर में दरिद्रता आती है।
  7. घर के बेडरूम में झाड़ू नहीं होना चाहिए इससे पति-पत्नी के बीच अनबन होती है।
  8.  कभी भी किचन में नहीं रखना चाहिए घर में दरिद्रता आती है ,झाड़ू को कभी भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए इससे पति-पत्नी के बीच में झगड़े होने की पूरी संभावना रहती है ।
  9. झाड़ू से कभी भी जानवर को या किसी व्यक्ति को नहीं मारना चाहिए।
  10. नए घर शिफ्ट हो रहे हैं तो नया झाड़ू खरीदें पुराने घर का झाड़ू वहां न लेकर जाएं।
  11. झाड़ू को कभी भी गीली नहीं रखनी चाहिए।
  12. झाड़ू से कभी झूठा नहीं साफ करना चाहिए, अमावस्या या फिर शनिवार को पुरानी झाड़ू फेंकनी चाहिए।
  13. गुरुवार या शुक्रवार को कभी झाड़ू नहीं फेकनी चाहिए, वरना लक्ष्मी जी भी चली जाती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

यहां पढ़ें

Vastu Tips: आप भी झाड़ू को लेकर करते हैं ऐसी गलती तो हो जाएं सावधान, ये हैं दरिद्रता के संकेत

Aaj Ka Panchang 17 May 2022: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Lunar Eclipse 2022: 80 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगा चंद्रग्रहण, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत

Vastu Tips: घर में भूलकर भी न लगाएं सात घोड़ों की ऐसी तस्वीर, पड़ता है नेगेटिव असर

Vastu Tips: इस दिन भूलकर भी न चढ़ाएं तुलसी के पौधे पर जल, वरना रूठ जाएंगी लक्ष्मी

Vastu Tips: घर से नहीं दूर हो रही है कंगाली, इन चीजों को रखें हो जाएंगे धनवान

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल