1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में लगाएं भागते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर, बढ़ेगा मान-सम्मान और होगी बिजनेस में तरक्की

Vastu Tips: घर में लगाएं भागते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर, बढ़ेगा मान-सम्मान और होगी बिजनेस में तरक्की

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jul 16, 2022 06:46 am IST,  Updated : Jul 16, 2022 08:37 am IST

Vastu Tips: घर में लगी घोड़ों की तस्वीर यदि एक की जगह सात घोड़ों वाली हो तो और भी अच्छा होता है। शास्त्रों में सात अंक को शुभता का प्रतीक माना है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए घर में लगी सात घोड़ों वाली तस्वीर के बारे में। घर में लगी घोड़ों की तस्वीर यदि एक की जगह सात घोड़ों वाली हो तो और भी अच्छा होता है। शास्त्रों में सात अंक को शुभता का प्रतीक माना है। सात अंक सार्वभौमिक है, प्राकृतिक है। सूर्य देव के रथ के सात घोड़े होते हैं जो हमेशा गतिशील प्रतीत होते हैं। 

इंद्रधनुष के रंग 7 होते हैं, आकाश में सप्त ऋषि होते हैं, शादी में सात फेरे, सात जन्मों के साथ की बात होती है, इसलिए 7 नंबर लकी होता है। समुद्र किनारे दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और इससे आपके काम की गति भी बढ़ती है घर के साथ-साथ इस तस्वीर को आप अपने ऑफिस में भी लगा सकते हैं। यह आपके बिजनेस की तरक्की के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। )

ये भी पढ़ें - 

Chanakya Niti: ऐसे लोगों के बीच रहने वाला व्यक्ति पूरी जिंदगी रहता है दुखी! जानिए क्या कहता है चाणक्य नीति

Vastu Shastra : डाइनिंग एरिया में आइना लगाने से बदलेगी घर की किस्मत, जानिए इसका प्रभाव

Chanakya Niti: ये काम नहीं करने वाले व्यक्ति हो जाते है बर्बाद, वक्त रहते हो जाएं सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल