1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से बदलेगी आपकी किस्मत! बस करें ये छोटा-सा काम

Vastu Tips: 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से बदलेगी आपकी किस्मत! बस करें ये छोटा-सा काम

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jul 15, 2022 11:40 am IST,  Updated : Jul 15, 2022 11:40 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर या ऑफिस में घोड़े की तस्वीर लगाने के बारे में।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर या ऑफिस में घोड़े की तस्वीर लगाने के बारे में। जीवन में सफलता और तरक्की पाने के लिए यदि वास्तु शास्त्र में दिए कुछ उपाय अपना लिए जाए तो आपकी मेहनत को चार चांद लग जायेंगे और आप अपने जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे। ऐसे में आज जानिए घर या ऑफिस में दौड़ते घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति लगाने के बारे में। अगर आप अपने करियर को लेकर परेशान रहते हैं, अगर आपको लगता है कि सब कुछ करते हुए भी आप एक ही जगह स्थिर हैं।

अगर आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेशन की जरूरत है, तो घर में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर जरूर लगाएं। घोड़ा शक्ति व ऊर्जा का प्रतीक होता हैं। घोड़े की तस्वीर देखते ही आलस्य दूर हो जाता है और अंदर एक ऊर्जा समाहित हो जाती है, लेकिन ध्यान रखे कि तस्वीर में घोड़ा दौड़ते हुए होना चाहिए और वो भी सामने की तरफ। 

वहीं मूर्ति रखते समय ध्यान दें कि घोड़ा बिना लगाम के होना चाहिए। घोड़े की गति कभी भी बाधित नहीं होनी चाहिए। आप घोड़ों की तस्वीर को दिवार पर लगाने के अलावा अपने ऑफिस डेस्कटॉप की स्क्रीन पर भी लगा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। )

ये भी पढ़ें - 

Shukrawar Ke Upay: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, होगा फायदा

Sawan Masik Shivratri 2022: शुभ मुहूर्त पर ये काम करने से प्रसन्न होंगे भगवान शिव, मिलेगा मनचाहा फल

Vastu Shastra : डाइनिंग एरिया में आइना लगाने से बदलेगी घर की किस्मत, जानिए इसका प्रभाव

Chanakya Niti: ये काम नहीं करने वाले व्यक्ति हो जाते है बर्बाद, वक्त रहते हो जाएं सतर्क

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल