1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. विदुर नीति: इन चीजों से नाता रखने वालों का विनाश हो कर रहता है

विदुर नीति: इन चीजों से नाता रखने वालों का विनाश हो कर रहता है

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2022 10:19 pm IST,  Updated : Mar 05, 2022 10:21 pm IST

महात्मा विदुर की नीतियां पुरानी होकर भी आज के वक्त में भी बेहद प्रासंगिक है।

विदुर नीति- India TV Hindi
विदुर नीति Image Source : INDIA TV

Highlights

  • महात्मा विदुर के अनुसार उन लोगों का विचार निश्चित है जो दूसरो की पत्नी के साथ संबंध रखते हैं
  • ऐसे लोग समाज की नजरों में गिर जाते हैं

द्वापर युग के महाभारत काल के दौरान हस्तिनापुर राज्य में महात्मा विदुर महामंत्री थे। उस वक्त उनके द्वारा बताई गई बातें आज के वक्त में भी बेहद प्रासंगिक हैं। महात्मा विदुर के विचारों को विदुर नीति भी कहा जाता है। उन्होंने अपने विचारों के जरिए कई जीवन के मंत्र दिए हैं, जिन्हें अपनाने से आज भी मनुष्यों के जीवन में लाभ मिलता है

महात्मा विदुर की मानें तो जो लोग धन की चोरी करते हैं और धोखा देकर धन हड़प लेते हैं, ऐसे लोगों को यदि तरक्की भी मिल जाए तो उन्हें अपनी बुरी करनी की दोगुनी कीमत चुकानी पड़ती है।

बुद्धि को तेज कर धनवान बनाता है सफेद पुखराज, लेकिन इन तीन राशियों के लिए हो सकता है नुकसानदेय

विदुर के अनुसार किसी गैर की पत्नी के साथ संबंध स्थापित करना सामाजिक और धार्मिक स्थिति में भी अपराध की तरह है। विदुर बताते हैं कि किसी भी महिला के साथ जबरदस्ती करने की सजा जरूर मिलती है। विदुर के अनुसार ऐसे लोगों के बुरे कर्मों की सजा उन्हें भुगतनी पड़ती है। इन लोगों का विनाश तय है।

बृहस्पति को मजबूत कर राजयोग दिलाता है सोना, लेकिन ये लोग न पहनें स्वर्ण

दूसरे की पत्नी के साथ संबंध रखने वाले व्यक्ति अपने आपको कभी सुधार नहीं कर पाते हैं और न ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ पाते हैं। इसके साथ ही वह सामने वाले की नजरों में गिर जाते हैं।

मां के गर्भ में ही भाग्य में लिख दी जाती हैं ये 5 चीजें, चाहकर भी नहीं पा सकते छुटकारा

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल