1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. शादीशुदा होने के बावजूद आपका है कोई और क्रश तो करें ये काम

शादीशुदा होने के बावजूद आपका है कोई और क्रश तो करें ये काम

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2017 06:07 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 06:08 pm IST

आपका क्रश किसी पर आ जाता है तो आप कुछ अजीब हरकते करते हैं, उसके बारे में जानने की कोशिश करते हैं,

cheater couple- India TV Hindi
cheater couple

नई दिल्ली: कपल के बीच में किचना भी प्यार रहे लेकिन किसी तीसरे के आने से सबकुछ बदल जाता है। ये तीसरा एक क्रश, प्यार और सिर्फ दोस्ती भी हो सकती है। लेकिन ऐसे में सबसे जरूरी चीज है आप किस तरीके से इस परिस्थिती को हैंडल करते हैं। ऐसी स्थिती में आपको कुछ बातों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।

सबसे पहली बात आपका क्रश किसी पर आ जाता है तो आप कुछ अजीब हरकते करते हैं, उसके बारे में जानने की कोशिश करते हैं, बार-बार मोबाइल चेक करते हैं, दिन में उसके सपने देखते हैं और उसके पास आते ही आपके दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं। ऐसे में एक बार यह जरूर विचार कर लें कि आपकी पार्टनर के साथ इक्वेशन कैसी है। कहीं ऐसा न हो कि वह अपने रिश्ते को लेकर असुरक्षित हो जाएं और यह भी हो सकता है कि वह इस मामले को हल्के में लें।

खुशहाल शादीशुदा जिंदगी होने के बावजूद क्रश होना नॉर्मल है

खुशहाल शादीशुदा जिंदगी होने के बाद भी क्या किसी और को देखकर आपके दिल की घंटी बजी है? और क्या इसको लेकर आपके मन में गिल्ट भी आया है? रुकिए और गहरी सांस लीजिए क्योंकि यह बिल्कुल नॉर्मल बात है। अगर आपके साथ ऐसी ही सिचुएशन है तो ये पॉइंट्स आपके लिए मददगार हो सकते हैं.

couple 2
couple 2

शादी के बाद भी आपको दूसरा अच्छा लग सकता है

मन में अपराधबोध लाने के बजाय समझिए कि किसी पर क्रश होना नॉर्मल है। भले ही आप कई सालों से दुनिया के सबसे बेहतरीन इंसान के साथ शादीशुदा जीवन बिता रहे हों, आपको उनसे ज्यादा क्यूट और फनी इंसान मिल सकता है।

याद रखिए कि ये आने-जाने वाले इमोशंस हैं और आपको इन्हें मैच्योर तरीके से हैंडल करना चाहिए। किसी और की तरफ आकर्षित होने का एक मतलब आपके रिश्ते में भावनात्मक खालीपन होना भी हो सकता है। अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताने से आप अपने क्रश के बारे में तुरंत भूल जाएंगे।

couple
couple

अपने क्रश के सामने कभी भी रूड या उदासीन रिएक्ट न करें

आप अपने क्रश को कैसे ट्रीट करते हैं यह बात भी काफी महत्वपूर्ण है। रूड या उदासीन बनने के चक्कर में ओवर-रिएक्ट न करें। यह भी जाहिर न करें कि आप उसके लिए पागल हो रहे हैं। सबसे अच्छा तरीका है कि नॉर्मल रहें। एक बार यह जरूर विचार कर लें कि आपकी पार्टनर के साथ इक्वेशन कैसी है। कहीं ऐसा न हो कि वह अपने रिश्ते को लेकर असुरक्षित हो जाएं और यह भी हो सकता है कि वह इस मामले को हल्के में लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल