1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. ऐसे लड़कों से जल्दी घुल मिल जाती हैं लड़कियां, क्या आपमें हैं ये खूबियां

ऐसे लड़कों से जल्दी घुल मिल जाती हैं लड़कियां, क्या आपमें हैं ये खूबियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 27, 2019 02:35 pm IST,  Updated : Apr 27, 2019 02:35 pm IST

नए जमाने में लड़के और लड़कियां साथ में पढ़ते और काम करते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कुछ लड़के लड़कियों में काफी पॉपुलर हो जाते हैं जबकि कुछ लड़के लड़कियों से  बात तक करने में शर्माते हैं। ऐसे लोग न केवल लड़कियों को देखकर नजर चुराते हैं बल्कि इसका उनके काम पर भी बुरा असर पड़ता है। 

relationship- India TV Hindi
relationship

नए जमाने में लड़के और लड़कियां साथ में पढ़ते और काम करते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कुछ लड़के लड़कियों में काफी पॉपुलर हो जाते हैं जबकि कुछ लड़के लड़कियों से  बात तक करने में शर्माते हैं। ऐसे लोग न केवल लड़कियों को देखकर नजर चुराते हैं बल्कि इसका उनके काम पर भी बुरा असर पड़ता है। 

वहीं कुछ लोग केवल अपनी पर्सनेलिटी औऱ व्यवहार के चलते फीमेल स्टाफ में इतने लोकप्रिय हो जाते हैं कि लड़कियां उनके आगे पीछे घूमती है। दरअसल इसके पीछे भी व्यवहार और आदत की एक कला है। इस कला को फॉलो करके आप भी अपनी पर्सनेलिटी को इतना निखार सकते हैं कि आपके साथ काम करने वाली लड़कियां आपसे न केवल बात करें बल्कि आपसे एट्रेक्ट भी हो जाएं। 

आइए बात करते हैं उन ट्रिक्स की जिसकी बदौलत आप लड़कियों के ग्रुप में पॉपुलर बन सकते हैं। 

मस्तमौला अंदाज

लड़कियों को लड़कों का मस्तमौला अंदाज पसंद आता है। जो अच्छा लगे बस कर डालो। लाइफ को टाइम टेबल की तरह जीने वाले लड़के लड़कियों को पसंद नहीं आते। जल्दी घर जाना है, वहां जाओ, यहां मत जाओ, लड़कियां घर से बाहर निकलकर ऐसी बंदिशों को भूल जाना चाहती हैं, तभी उन्हें वो लड़के पसंदआते हैं जो मस्तमौला और बिंदास हो।

केयरिंग नेचर
लड़कियां केयरिंग नेचर वाले लड़कों की दीवानी होती है। कहीं जाओ तो उसके बैठने की व्यवस्था करो, रेस्टोरेंट में जाओ तो क्या लोगी? आर यू कंफर्टेबल, आंखों में ही पूछना, सब ठीक? ऐसे नेचर वाले लड़के लड़कियों को करीबी फीलिंग देते हैं और वो ऐसे लड़कों को ही प्रियारिटी देती हैं।

तारीफ की घुट्ठी
जमाना जानता है कि लड़कियों को तारीफ पसंद आती है। तो क्यों न तारीफ की जाए। लड़कियां उन लड़कों को जीनियस भी समझती हैं जो उनके ड्रेसिंग सेंस को समझकर तारीफ करते हैं। 

लड़कियों को भाता  है विकीपीडिया
लड़की को कुछ भी जानना हो तो आपके पास हर चीज का जवाब होना चाहिए।दरअसल लडकियों को सुपरमैन, विकीपीडिया चाहिए, जो लड़का ऐसा करने का हुनर रखता है वो लड़कियों में जल्द चहेता बन जाता है। मुझे नहीं पता, मैं क्या करूं, तुम ही देख लो...सोच लो, टाइप की बातें करने वाले लड़के लडकियों को आकर्षित नहीं कर पाते। 

आंखों में आंखें डालने का हुनर
मसला कैसा भी हो, आंखों में आंखें डाल कर देखने वाले लड़कों को लड़िकयां पसंद करती है। ऐसे आत्मविश्वास वाले लड़क लड़कियों का दिल जल्दी ही जीत लेते हैं। ऐसे में लड़कियां आप पर विश्वास भी करेंगी और आपकी इज्जत भी करेंगी।

ड्रेस सेंस भी जरूरी है 
अब नया जमाना है तो कूल डूड दिखना भी जिम्मेदारी बनती है। लड़कियां अच्छा दिखने वाले लड़कों को पसंद करती है। इसका मतलब ये नहीं कि हर रोज सूट पेंट पहनकर पहुंच जाएं। मौके के हिसाब से वीकेंड पर कूल डूड, त्योहारों पर ट्रेडिशनल, कैजुअल कपड़ों वाले लड़के लडकियों को पसंद आते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल