1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. पत्नी नहीं खुश है आपसे तो करेंगी ये हरकत

पत्नी नहीं खुश है आपसे तो करेंगी ये हरकत

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 20, 2017 12:45 pm IST,  Updated : Dec 20, 2017 12:45 pm IST

शादी के बाद आपकी जिंदगी बिल्कुल बदल जाती हैं। आप कई बार अपने बेहद खास अपने पति को भी हर बात नहीं बता पाते हैं क्योंकि आपको लगता है कि कही आपके पति आपकी बातों को समझ न सकें।

relationship- India TV Hindi
relationship

नई दिल्ली: शादी के बाद आपकी जिंदगी बिल्कुल बदल जाती हैं। आप कई बार अपने बेहद खास अपने पति को भी हर बात नहीं बता पाते हैं क्योंकि आपको लगता है कि कही आपके पति आपकी बातों को समझ न सकें। ऐसी कई बातें हैं जो पति अपनी पत्नियों से छुपाते हैं। कभी उनकी भलाई के लिए तो कभी अपनी। लेकिन कुछ बातें ऐसी भी हैं जो पत्नियां बड़ी सफाई से अपने पतियों से छुपा जाती हैं। 

हेल्थ

पत्नियां अपनी सेहत से जुड़ी गड़बड़ियां पतियों से छुपा लेती हैं। कभी अगर गुप्तांगों में कोई गांठ या अचानक कोई दाग उभर आए तो वे अपने पति को बता कर परेशान नहीं करना चाहतीं। इसके अलावा, कई बार महिलाएं पति के साथ अपने रिश्ते, घर, बच्चों से जुड़े फैसलों को लेकर परेशान हो जाती हैं। ऐसे में अगर उन्हें लगता है कि पति नहीं समेझेंगे तो वे थेरेपी सेशन लेती हैं लेकिन अकेले। पति को इस बारे में नहीं बतातीं।

सेक्सुअल प्रेफरेंस
महिलाएं अपनी सेक्शुअल पसंद ना पसंद को लेकर पति से खुलकर बात करने के बजाए थेरेपिस्ट या किसी सहेली से पहले बात करना पसंद करती हैं। वे अपने पतियों को ये बातें आसानी से नहीं बता पातीं।  

बैंक अकाउंट
चावल के डिब्बे से लेकर बिस्तर के नीचे तक और बॉन्ड पेपर्स से लेकर बैंक अकाउंट्स तक में महिलाएं पतियों से छुपाकर पैसे जमा करती हैं। नोटबंदी के बाद बैंक अकाउंट वाला ऑप्शन ज्यादा पॉपुलर हुआ है। इसके पीछे उनका लॉजिक यह होता है कि जरूरत के समय उनका यह गुप्त धन बड़े काम का साबित होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल