नई दिल्ली: कहा जाता है कि जब कोई तकलीफ देता है तो बहुत ही ज्यादा दर्द होता है। फिर चाहे वह औरत दें या फिर पुरुष। वहीं एक रिसर्च सामने आई जिसमें यह बात सामने आई कि जिन महिलाओं को धोखा मिलता है वह अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा कामयाब होती है। वह जो चाहती है, उसे वह पा कर रहती है।
Related Stories
रिसर्च में ये भी सामने आया कि धोखा खाई औरतों को बाद में बेहतर साथी मिलते हैं, जबकि धोखा देने वाले पुरुषों का रिश्ता टूट जाता है।
यह रिसर्च 96 देशों में लगभग 6 हजार लोगों पर की गई थी। यह रिसर्च कहती है कि प्यार में धोखा खाना औरतों को और मजबूती देता है और वे प्रोफेशन में कामयाब रहती हैं, एक बार का धोखा उन्हें ज्यादा सावधान कर देता है और अगली बार वे बेहतर पार्टनर चुनती हैं।

शोध में शामिल महिलाओं ने माना कि दिल टूटने के बाद का वक्त काफी मुश्किल रहा लेकिन उससे उबरने के बाद उन्होंने सोच-समझकर साथी का चुनाव किया जो उनके लिए अच्छा निर्णय रहा।
यानी कुल मिलाकर धोखा उनके लिए अच्छा साबित हुआ।
शोध के अनुसार प्यार में धोखा खाई महिलाओं के भीतर लगभग सालभर के भीतर ही ज्यादा भावनात्मक मजबूती और ज्यादा आत्मविश्वास दिखाई देता है। इसके अलावा ये भी पाया गया कि धोखा देने वाले पुरुष पार्टनर का नया रिश्ता भी ज्यादा टिकाऊ नहीं हो पाता है।