1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. IRCTC लाया वूमेन स्पेशल दुबई टूर पैकेज, जानिए Details और कीजिए पैकिंग

IRCTC लाया वूमेन स्पेशल दुबई टूर पैकेज, जानिए Details और कीजिए पैकिंग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 31, 2019 02:02 pm IST,  Updated : Oct 31, 2019 02:05 pm IST

आईआरसीटीसी(IRCTC) लेकर आया है खास महिलाओं के लिए दुबई टूर पैकेज। जानें पूरी डिटेल।

Dubai Tour Package- India TV Hindi
Dubai Tour Package

अगर आपका मन विदेश घूमने का है लेकिन कई बार महिला के तौर में अकेले होने के कारण आप अपना प्लान कैंसिल कर देती हैं तो निराश होने के दिन गए।  आईआरसीटीसी(IRCTC) लेकर आया है खास महिलाओं के लिए दुबई टूर पैकेज। जी हां डैजलिंग दुबई वूमेन स्पेशल एक्स मुंबई (Dazzling Dubai Women's Special Ex-Mumbai) नाम का यह टूर पैकेज 4 रातों और 5 दिन का होगा। जानें इस पैकेज के बारे में सबकुछ। 

टूर की तारीख

इस टूर की तारीख अगले साल यानी 8 मार्च 2020 की है। आठ  मार्च यानी महिला दिवस पर इसे IRCTC की तरफ से तोहफा समझिए।

  Dazzling Dubai Womens Special Ex-Mumbai
 Dazzling Dubai Womens Special Ex-Mumbai

चार्ज
IRCTC की वेबसाइट में दिए गए चार्ज के अनुसार अगर आप अकेले सफर करना चाहती हैं तो 59 हजार रुपए, 2 लोगों के लिए 50 हजार प्रति व्यक्ति, 3 लोगों के लिए 50 हजार रुपए प्रति व्यक्ति है। वहीं बच्चों को बेड के साथ 49 हजार रुपए और बिना बेड के 43 हजार रुपए है। 

  Dazzling Dubai Womens Special Ex-Mumbai
 Dazzling Dubai Womens Special Ex-Mumbai

फ्लाइट डीटेल्स 
छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मुंबई से फ्लाइट के द्वारा सुबह 4 बजकर 55 पर रवाना होगी और शारजाह इंटरनेशलल एयरपोर्ट पर सुबह के 6 बजकर 35 मिनट में पहुंच जाएगी। 

IRCTC लेकर आया 6 दिन के लिए खास अंडमान टूर, जानें इस पैकेज के बारे में पूरी डिटेल

वहीं वापसी में शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 11 बजकर 45 मिनट पर फ्लाइट होगी जो मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह के 4 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। 

  Dazzling Dubai Womens Special Ex-Mumbai
Dazzling Dubai Womens Special Ex-Mumbai

कहां-कहां घूमने को मिलेगा
पहले दिन शारजाह पहुंचने के बाद आपको दुबई ले जाया जाएगा। जहां पर आप किसी इंडियन रेस्टोरेंट पर ब्रेकाफास्ट करेंगी। उसके बाद आपको मिरेकल गार्डन घूमने का मौका मिलेगा। वहां से दुबई के होटल में ठहरने के लिए जाएंगी। जहां से आप दोपहर में शॉपिंग कर सकेंगी। वहीं शाम को होटल से आपको दो क्रूज पर बूफे डिनर के लिए ले जाएया जाएगा। फिर रात में वापस होटल आकर आराम करेंगी। 

गोवा जाने के लिए IRCTC लाया खास 'Go Goa Tour Package', जानें पूरी डिटेल्स

दूसरा दिन
दूसरे दिन होटल में ब्रेकफास्ट के बाद सुबह के 9 बजे से लेकर दोपहर के 1 बजे तक शहर घुमाया जाएगा। जिसके बाद 2 बजे दुबई के सबसे बड़े मॉल में शॉपिंग के लिए जाया जाएगा। शॉपिंग के बाद दिन में ही बुर्ज अल खलीफा घुमाया जाएगा। फिर रात में वापस होटल। 

तीसरा दिन
सुबह ब्रेकफास्ट के बाद एक बार फिर दुबई की मार्केट में शॉपिंग करें। दोपहर के 2 बजे डेजर्ट सफारी के लिए होटल से ले जाया जाएगा। जिसके बाद बारबीक्यू डिनर के साथ बेली डांसिंग का लुफ्त उठाएंगे। फिर रात को वापस होटल। 

चौथा दिन
ब्रेकफास्ट के बाद अबू धाबी घुमाने के लिए ले जाया जाएगा। जहां पर शेख जायद मस्जिद के साथ फेरारी वर्ल्ड घुमाया जाएगा। रात तो फिर होटल मे वापसी।  

पांचवें दिन 
ब्रेकफास्ट के बाद 12 बजे होटल से चेकआउट करने के बाद आपको दुबई मॉल घूमने के दिया जाएगा। जहां से आपको शारजाह ट्रांसफर किया जाएगा जहां से वापसी के लिए मुंबई की फ्लाइट पकड़ेंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल