1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. अक्षय तृतीया 9 को, महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर लाएं ये चीजें

अक्षय तृतीया 9 को, महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर लाएं ये चीजें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2016 12:20 pm IST,  Updated : May 08, 2016 12:41 pm IST

अगर आप चाहते है कि मां की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे तो इसके लिए अक्षय तृतीया का दिन सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि यह साल के 4 अबूझ मुहूर्तों में से एक है। इसके अलावा 3 मुहूर्त है- देवउठनी एकादशी, वसंत पंचमी व भड़ली नवमी मानी जाती है..

akshay tritiya- India TV Hindi
akshay tritiya

धर्म डेस्क: महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हम क्या उपाय नहीं करते है। जिससे कि वह अपनी कृपा हम पर बनाए रहें। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि महालक्ष्मी ममतामयी होती है। इन्हीं कृप पाना बहुत ही आसान होता है। बस इनकी आराधना विधि-विधान और सच्चे मन से की गई हो। इसी के साथ शुभ दिन का भी अधिक महत्व होता है।

ये भी पढ़े-

अगर आप चाहते है कि मां की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे तो इसके लिए अक्षय तृतीया का दिन सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि यह साल के 4 अबूझ मुहूर्तों में से एक है। इसके अलावा 3 मुहूर्त है- देवउठनी एकादशी, वसंत पंचमी व भड़ली नवमी मानी जाती है। इस बार अक्षय तृतीया 9 मई, सोमवार को है।

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि मनाया जाने वाला पर्व अक्षय तृतीया में खरीददारी और दान का विशेष महत्व है। इस दिन दान और खरीददारी करने से अमोद्ध धन-संपत्ति का लाभ मिलता है। साथ ही इस पर्व में विवाह करने का अबूझ मुहूर्त होता है, लेकिन शताब्दी में पहली बार ऐसा होगा कि इस तिथि को कोई भी विवाह नही होगा। क्योंकि इस साल इस दिन शुक्र अस्त हो रहा है। जिसमें कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। साथ ही इस दिन विलक्षण योग भी बन रहा है।

 
ज्योतिषचार्य के अनुसार इस दिन बुध ग्रह का प्रभाव अधिक रहेगा। जिसके कारण इस दिन कोई भी काम शुरु करना और और किसी चीज की खरीददारी करना आपको मालामाल बना सकता है। इसे भगवान की तिथि मानी जाती है। इसी दिन विष्णु भगवान के अवतार परशुराम का जन्म हुआ था। साथ ही श्रेता युग का प्रारंभ होता है। इस बार का बुध का पारगमन आपके लिए शुभ साबित होगा। इसके परागमन होने से आपको व्यापार में भी लाभ मिलेगा।

अक्षय तृतीया के दिन दान का भी विशेष महत्व है। इस दिन गेंहू, जौ, सत्तू, ककड़ी, खीरा, तरबूज, घड़ा, दही, खीर, छाता, अनाज, गुई, तिल, लोहा, नारियल, नमक, काला या पीला वस्त्र, आदि चीजें दान देने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही पुण्य का काम होता है। अगर आप चाहते है कि आपके घर में कभी भी धन की कमी न हो साथ ही महालक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहें तो इसके लइए अक्षय तृतीया के दिन घर में इम चीजों को रखें। इससे आपकी अर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी।

ये भी पढ़े-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल