1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. इस क्रिसमस नोएडा के 'द ग्रेट इंडिया पैलेस' ने आपके लिए किया है यह खास तैयारी, जानना नहीं चाहेंगे आप

इस क्रिसमस नोएडा के 'द ग्रेट इंडिया पैलेस' ने आपके लिए किया है यह खास तैयारी, जानना नहीं चाहेंगे आप

 Edited By: IANS
 Published : Dec 19, 2017 06:43 pm IST,  Updated : Dec 19, 2017 06:43 pm IST

क्रिसमस के मौके पर नोएडा के द ग्रेट इंडिया पैलेस (टीजीआईपी) मॉल में 30 फुट ऊंचा सांता क्लॉज आकर्षण का केंद्र होगा। टीजीआईपी ने एक बयान में कहा कि इस बार क्रिसमस को खास तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है।

Gip- India TV Hindi
Gip

नोएडा: क्रिसमस के मौके पर नोएडा के द ग्रेट इंडिया पैलेस (टीजीआईपी) मॉल में 30 फुट ऊंचा सांता क्लॉज आकर्षण का केंद्र होगा। टीजीआईपी ने एक बयान में कहा कि इस बार क्रिसमस को खास तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है। यहां क्रिसमस कैरोल, लाइव ब्रैंड परफॉरमेंस और क्रिसमस परेड के साथ त्योहारी परिवेश बेहद आकर्षक होगा। 

मॉल प्रमुख (टीजीआईपी) महिम सिंह ने कहा, "हम कुछ खास करना चाहते हैं और हमारे मूल्यवान ग्राहकों द्वारा हमारे प्रयासों को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हमारी कोशिश है कि यह सीजन हमारे दर्शकों को श्रेष्ठ अनुभव मुहैया कराए। हमें विश्वास है कि यह हॉलीडे सीजन बेहद सफल होगा।"

विंटर शॉपिंग कार्निवल क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन का हिस्सा है। लाइव बैंड परफॉरमेंस, मैजिक शो, पेंटिंग, टैटूज, ग्रुप डांस परफॉरमेंस से लेकर टीजीआईपी में सभी प्रमुख ब्रांडों पर भारी छूट भी रहेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल