1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. भागदौड़ भरी जिंदगी से हैं परेशान, तो इस देश को जरूर करें एक्सप्लोर, न ट्रैफिक लाइट और न ही कोई जाम, बेहद खूबसूरत है जगह

भागदौड़ भरी जिंदगी से हैं परेशान, तो इस देश को जरूर करें एक्सप्लोर, न ट्रैफिक लाइट और न ही कोई जाम, बेहद खूबसूरत है जगह

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 05, 2026 05:33 pm IST,  Updated : May 05, 2026 05:33 pm IST

Country which has no traffic lights and no jams: क्या आप एक ऐसे देश के बारे में जानते हैं, जहां पर ट्रैफिक लाइट नहीं है और फिर भी इस देश में जाम नहीं लगता है?

बेहद खूबसूरत देश- India TV Hindi
बेहद खूबसूरत देश Image Source : HTTPS://WWW.INSTAGRAM.COM/VINNY_BISHT/

मई और जून के महीने में कई लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन अगर घूमने वाली जगह पर जाम और भीड़ मिले, तो एंजॉय करने का सारा मूड किरकिरा हो जाता है। घूमने की कई जगहों पर ट्रैफिक का बुरा हाल नजर आता है। क्या आप जानते हैं कि भूटान एक ऐसा देश है जहां पर न तो आपको ट्रैफिक लाइट नजर आएगी और न ही जाम मिलेगा? इस बेहद खूबसूरत देश को एक्सप्लोर करने के बाद आप फ्रेश महसूस कर पाएंगे। आइए पहले भूटान के ट्रैफिक सिस्टम के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

गौर करने वाली बात- भूटान में ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक लाइट्स की जरूरत नहीं पड़ती है। आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। अगर हां, तो आपको बता दें कि यहां पर सभी गाड़ियां अपनी-अपनी लेन में चलती हैं जिसकी वजह से न तो ट्रैफिक लगता है और न ही ट्रैफिक को रेगुलेट करने के लिए ट्रैफिक लाइट्स की जरूरत पड़ती है। हालांकि, ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए ट्रैफिक पुलिस चौराहों पर जरूर मौजूद होती है। भूटान के लोगों की जागरुकता और धैर्य से न केवल भारतीयों को बल्कि अलग-अलग देश के लोगों को भी सीख लेनी चाहिए। 

बेहद खूबसूरत जगह- भूटान में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह हैं। भूटान हिमालय की गोद में बसा एक शांत देश है। अगर आप नेचर लवर हैं, तो आपको इस देश को एक्सप्लोर कर खूब मजा आएगा। भूटान को मठों, किलों, प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। अगर भूटान के मुख्य दर्शनीय स्थलों की बात की जाए, तो आप पारो का टाइगर नेस्ट मठ, थिम्पू का बुद्ध डोरडेंमा, पुनाखा जोंग, दोचुला पास और फोबजिखा घाटी जैसी जगहों को अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

कर सकते हैं ट्रैकिंग- अगर आपको लगता है कि भूटान में सिर्फ प्रकृति के बीच समय बिताया जा सकता है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप यहां पर एडवेंचरस एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। अगर आपको एडवेंचर करना पसंद है, तो आप ट्रैकिंग कर सकते हैं। इस देश को एक्सप्लोर कर आपको भूटान की संस्कृति के बारे में भी काफी कुछ पता चल पाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल