1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. कभी देखी है रंग बदलने वाली झील? जरूर एक्सप्लोर करें नैनीताल से 10 किलोमीटर दूर स्थित ये खूबसूरत जगह

कभी देखी है रंग बदलने वाली झील? जरूर एक्सप्लोर करें नैनीताल से 10 किलोमीटर दूर स्थित ये खूबसूरत जगह

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 27, 2025 11:47 am IST,  Updated : Mar 27, 2025 12:10 pm IST

क्या आपको भी घूमने का शौक है? अगर हां, तो आपको नैनीताल के पास स्थित खुर्पाताल को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

खुर्पाताल, उत्तराखंड- India TV Hindi
खुर्पाताल, उत्तराखंड Image Source : FREEPIK

घूमने-फिरने के शौकीन लोगों को उत्तराखंड की वादियों में समय बिताना काफी ज्यादा पसंद होता है। लेकिन अब उत्तराखंड की कई जगहों पर सुकून की जगह भीड़भाड़ देखने को मिलती है। अगर आप भी उत्तराखंड में प्रकृति को महसूस करना चाहते हैं, तो आपको खुर्पाताल जैसी बेहद खूबसूरत झील को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। आइए इस झील की खासियत के बारे में भी जानते हैं।

शोरगुल से दूर झील

खुर्पाताल नैनीताल से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस झील के आसपास आपको शोरगुल नहीं मिलेगा। प्राकृतिक सुंदरता से घिरी हुई ये झील आपके सारे तनाव को दूर सकती है। अगर आप एक नेचर लवर हैं, तो आप इस झील के किनारे कई घंटे बिता सकते हैं। इस झील में आप एडवेंचर भी कर सकते हैं।

क्यों बदलता है रंग?

इस झील का रंग बदलता रहता है। क्या आप इसके पीछे के कारण के बारे में जानते हैं? शैवाल की वजह से इस झील के पानी का रंग बदलता रहता है। कभी इस झील का कलर हल्का हरा दिखाई देता है, तो कभी ये झील लाल रंग की दिखाई देती है। खुर्पाताल घोड़े के खुर की तरह दिखती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घोड़े के खुर का मतलब घोड़े के तलवे होता है। ये बेहद खूबसूरत झील चारों तरफ से पहाड़ों से घिरी हुई है।

एंजॉय कर सकते हैं बोटिंग

आप इस बेहद खूबसूरत झील में बोटिंग भी कर सकते हैं। इस झील का साफ पानी भी टूरिस्ट को आकर्षित करने का काम करता है। अगर आपको एडवेंचरस एक्टिविटीज करना पसंद है, तो आप यहां पर ट्रैकिंग और हाइकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। इस झील को एक्सप्लोर करने के लिए गर्मियों का मौसम परफेक्ट साबित हो सकता है। भागदौड़ भरी जिंदगी से एक शॉर्ट ब्रेक लेने के लिए इस तरह की जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल