Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पिघलने लगेगी शरीर में जमा चर्बी, हर रोज रखें इन 4 बातों का ध्यान, दूर भाग जाएगा मोटापा

पिघलने लगेगी शरीर में जमा चर्बी, हर रोज रखें इन 4 बातों का ध्यान, दूर भाग जाएगा मोटापा

अगर आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आपको हर रोज बाबा रामदेव द्वारा बताई गई कुछ सलाह-मशवरे को मानने पर फोकस करना होगा।

Written By: Vanshika Saxena
Published : Mar 26, 2025 11:46 am IST, Updated : Mar 26, 2025 12:16 pm IST
कैसे घटाएं वजन?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK कैसे घटाएं वजन?

बढ़ते हुए वजन पर समय रहते काबू न पाया जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याएं आपके शरीर पर हमला कर सकती हैं। अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश में कामयाबी हासिल नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको बाबा रामदेव की कुछ टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए। महज एक महीने तक इन टिप्स को फॉलो कीजिए और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

पिएं नींबू-पानी

नींबू पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना चाहते हैं, तो हर रोज एक गिलास नींबू का पानी पीना शुरू कर दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेट लॉस के लिए अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है।

जरूर खाएं सलाद

अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको खाना खाने से पहले सलाद जरूर खाना चाहिए। सलाद खाने से न केवल आपकी गट हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है बल्कि आप ओवरईटिंग करने से भी बच पाते हैं। हेल्थ और फिटनेस को बरकरार रखने के लिए आपको दिन में कम से कम एक बार सलाद जरूर खाना चाहिए।

रात में चावल न खाएं

अगर आप वजन घटाने की कोशिश में जुटे हुए हैं, तो आपको रात के समय चावल खाने से परहेज करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक वेट लॉस के लिए दाल या फिर सब्जी का ज्यादा सेवन करना चाहिए और रोटी का सेवन करना कम कर देना चाहिए।

किस समय करना चाहिए डिनर?

जो लोग देर रात डिनर करते हैं और फिर खाना खाते ही तुरंत बिस्तर पर लेट जाते हैं, वो मोटापे का शिकार बन सकते हैं। वजन घटाने के लिए आपको 7 से 8 बजे के बीच में डिनर कर लेना चाहिए। वेट लॉस के लिए डिनर और सोने के बीच में कम से कम दो से तीन घंटे की गैपिंग होनी चाहिए। इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकती हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement