1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गैस-एसिडिटी बढ़ाते हैं छोले-राजमा, इस तरीके से करना चाहिए सेवन, नहीं होगी पेट में गड़बड़ी

गैस-एसिडिटी बढ़ाते हैं छोले-राजमा, इस तरीके से करना चाहिए सेवन, नहीं होगी पेट में गड़बड़ी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 26, 2025 04:08 pm IST,  Updated : Mar 26, 2025 04:08 pm IST

छोले या फिर राजमा खाने के बाद अक्सर लोगों को गैस या फिर एसिडिटी का सामना करना पड़ता है। आइए जानकारी हासिल करते हैं कि आप इस समस्या से कैसे बचाव कर सकते हैं?

छोले/राजमा खाने का सही तरीका- India TV Hindi
छोले/राजमा खाने का सही तरीका Image Source : FREEPIK

भारत में रहने वाले कई लोगों को छोले और राजमा खाना काफी ज्यादा पसंद है। लेकिन अक्सर छोले या फिर राजमा का सेवन करने से लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। अगर आप भी छोले और राजमा जैसी डिश के शौकीन हैं, तो आपको इन्हें कुक करते समय कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। इस तरह की टिप्स आपको गैस और एसिडिटी की समस्या से बचाने में कारगर साबित हो सकती हैं।

जरूरी है छोले-राजमा को भिगोना

अगर आप गैस या फिर एसिडिटी की समस्या की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको छोले और राजमा को कुछ घंटों के लिए जरूर भिगोना चाहिए। छोले या फिर राजमा को पकाने से पहले इन्हें लगभग आठ से दस घंटों के लिए पानी में भिगोकर रखना बेहद जरूरी है। इस टिप को फॉलो करने से छोले और राजमा को डाइजेस्ट करना आसान हो सकता है।

कुक करते समय करें इन मसालों का इस्तेमाल

छोले या फिर राजमा को पकाते समय आपको कुछ मसालों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। पानी में तेज पत्ता, पीपली, लौंग और मोटी इलायची जैसे मसाले एड करने से गैस या फिर एसिडिटी की समस्या को पैदा होने से रोका जा सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर ये मसाले आपकी गट हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

एड कर सकते हैं धनिया और पुदीना

क्या आप जानते हैं कि धनिया और पुदीना, दोनों ही पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं? गैस और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए आप इसमें धनिया और पुदीना भी मिला सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको छोले या फिर राजमा खाने के बाद गैस या फिर एसिडिटी की समस्या का सामना न करना पड़े, तो आपको इन्हें कुक करते समय हींग, जीरा और अदरक जरूर यूज करनी चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल