1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. राजस्थान के इस द्वीप के आगे मालदीव-लक्षद्वीप की खूबसूरती है फेल, 100 से भी ज्यादा आइलैंड हैं यहां; जानें कैसे पहुंचे?

राजस्थान के इस द्वीप के आगे मालदीव-लक्षद्वीप की खूबसूरती है फेल, 100 से भी ज्यादा आइलैंड हैं यहां; जानें कैसे पहुंचे?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Feb 25, 2024 02:25 pm IST,  Updated : Feb 25, 2024 02:25 pm IST

मालदीव को दुनिया के बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में भी एक ऐसी जगह है जो मालदीव से भी ज्यादा खूबसूरत है।चलिए हम आपको बताते हैं वो जगह कौन सी है?

Banswara Island Best Rajasthan Tourist Places- India TV Hindi
Banswara Island Best Rajasthan Tourist Places Image Source : SOCIAL

मालदीव को दुनिया के बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। लेकिन भारत में भी एक ऐसी जगह है जो मालदीव से भी ज्यादा खूबसूरत है। हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वो राजस्थान में है। भारत में राजस्थान के बांसवाड़ा शहर में एक टूरिस्ट प्लेस हैं। इस शहर में लगभग 100 द्वीप हैं। इसलिए इसे द्वीपों का शहर भी कहा जाता है। माही नदी में पानी के अंदर मौजूद ये छोटे-छोटे द्वीप सुंदरता में पूरी तरह से मालदीव और लक्षद्वीप जैसी जगहों को टक्कर देते हैं। राजस्थान जैसे रेतीले राज्य में होने के बावजूद भी पानी से घिरे ये प्राकृतिक द्वीप देखने में अत्यंत सुंदर और सुहावने दिखाई देते हैं। माही नदी और इन द्वीपों को एक साथ देखने से अद्भुत व्यू दिखाई देता है। खास तौर पर मानसून में यह जगह ज्यादा सुंदर दिखाई देते हैं। उस समय यहां बादलों भी छाए रहते हैं जिसकी वजह से यह किसी हिल स्टेशन जैसा दिखाई देता है।

इस जगह को अगर आप देखेंगे तो ये आपको मालदीव की याद दिलाएगा। पानी के बीच छोटे-छोटे द्वीप इतने सुंदर लगते हैं कि यहां घूमने आने वाले टूरिस्टों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। बांसवाड़ा राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में बसा है। 40 किलोमीटर के क्षेत्र में बसे इस शहर की खूबसूरती को यहां बहने वाली माही नदी और ज्यादा निखार देती है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो एक दिन में बड़े आराम से यहां पहुंच सकते हैं।

इस जगह आप चाहें तो नौका विहार का आनंद भी ले सकते हैं। इसके अलावा यहां आपको कई तरह के जंगली जीव भी देखने को मिलेंगे। यहां पहुंचने के बाद आपको लगेगा ही नहीं कि आप रेगिस्तान से फेमस राजस्थान में हैं।फिलहाल ये जगह बहुत से लोगों की नजर से बची हुई है तो टूरिस्ट की भीड़ भी यहां ज्यादा नहीं होती। हालांकि, राजस्थान सरकार इस जगह को अब नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित कर रही है।

शिव की नगरी बनारस में निकलें हैं भ्रमण करने तो इन जगहों पर ज़रूर घूम आएं, वरना यात्रा रह जाएगी अधूरी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल