1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. 26 जनवरी के इस वीकेंड पर दिल्ली नहीं तो घूमें आस-पास के ये शहर, तीन दिन की छुट्टी भी है काफी!

26 जनवरी के इस वीकेंड पर दिल्ली नहीं तो घूमें आस-पास के ये शहर, तीन दिन की छुट्टी भी है काफी!

 Published : Jan 24, 2024 02:08 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 02:08 pm IST

दिल्ली के आस-पास की इन जगहों पर आप तीन दिनों में भी घूमकर आ जाएंगे। यहां जाने के लिए आपको विशेष तैयारी करने की भी जरूरत नहीं है। बस उठकर चले जाना है।

 places you can visit in 3 days- India TV Hindi
places you can visit in 3 days Image Source : SOCIAL

इस 26 जनवरी अगर आप दिल्ली में नहीं घूमना चाहते तो घर में भी बैठकर छुट्टियां बर्बाद न करें। क्योंकि शुक्रवार, शनिवार और रविवार का ये वीकेंड आपको मुश्किल से मिलेगा। दरअसल, आप इन जगहों पर आराम से घूमकर आ सकते हैं और इनके बारे में आपको अलग से सोचने की भी जरूरत नहीं है। क्योंकि ये तमाम जगहें दिल्ली से बहुत दूर नहीं हैं और यहां जाना उतना मुश्किल नहीं है जितना दूसरी जगहों पर जाने में लगता है। तो, आपको जयादा समय नहीं बर्बाद करना चाहिए और इन जगहों पर जाने की प्लानिंग कर लेनी चाहिए। 

दिल्ली के आस-पास कहां घूमें-Places you can visit in 3 days near delhi

1. मथुरा

26 जनवरी के इस तीन दिन की छुट्टी में आप मथुरा जा सकते हैं। यहां आप वृदावन और श्रीकृष्ण जन्मभूमी घूम सकते हैं। यहां नंदीवन है और कई ऐसी जगहें जहां घूमना आपने मन को शांत कर सकता है। इसके अलावा दिल्ली से यहां जाने के लिए आपको हर वक्त कुछ न कुछ मिल ही जाएगा। यहां रहने और खाने की भी आपको ज्यादा चिंता नहीं होगी। तो, इस बार आप मथुरा घूमकर आ सकते हैं। 

दिल्ली से अयोध्या राम मंदिर घूमने का बना लें प्लान, जानें फ्लाइट, ट्रेन, बस का किराया और टाइमिंग

2. आगरा

आगरा को सबसे ज्यादा ताज महल के लिए जाना जाता है, जिसे 1983 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। ये मकबरा, ताज महल को अक्सर मुगल वास्तुकला का दुनिया का सबसे अच्छा उदाहरण माना जाता है। यहां आप पूरा शहर घूम सकते हैं और आस-पास के इलाको में घूम सकते हैं। जैसे फतेहपुर सीकरी। 

 places to visit
Image Source : SOCIAL places to visit

3. ऋषिकेश

ऋषिकेश बहुत ही सुंदर जगह है। यहां श्रद्धालु पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं। कहा जाता है कि यहीं नदियों गंगा यमुना और सरस्वती का संगम होता है। ये उत्तरांचल  के गढ़वाल में हिमालय पर्वतों के तल में बसा है इसलिए इसे देखना भी आंखों को खूबसूरत लग सकता है। इसके अलावा आप यहां नीलकंठ महादेव मंदिर भी घूमकर आ सकते हैं।  ये पूरा इलाकाही सुंदर है। 

Ram Mandir: अयोध्या ही नहीं इन शहरों के कण-कण में बसते हैं राम, इन प्रसिद्ध राम मंदिरों को घूमने का बना लें प्लान

4. उदयपुर

उदयपुर में आप कई जगहों पर घूम सकते हैं। यहां उदयसागर, पिछोला, फतहसागर और जयसमंद झील है जो कि अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। साथ ही ये पूरा शहर फेमस है। तो, बस इन 3 दिनों में आप इन जगहों पर घूमकर आ सकते हैं। तो, इस वीकेंड को बर्बाद न करें और इन जगहों पर घूमकर आएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल