1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. 12 साल में बस 1 बार खिलते हैं इन पहाड़ियों में फूल, स्ट्रेस और डिप्रेशन में घूमें Nilgiri Hills

12 साल में बस 1 बार खिलते हैं इन पहाड़ियों में फूल, स्ट्रेस और डिप्रेशन में घूमें Nilgiri Hills

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 13, 2023 02:17 pm IST,  Updated : Apr 13, 2023 02:17 pm IST

Nilgiri hills: नीलगिरि हिल्स घूमने की एक अच्छी जगह है। आप यहां अपने परिवार के साथ समय बिताने जा सकते हैं और स्ट्रेस फ्री महसूस कर सकते हैं।

nilgiri hills- India TV Hindi
nilgiri hills Image Source : NILGIRI HILLS

Nilgiri hills: नीलगिरि हिल्स  भारत के पश्चिमी घाट की एक पर्वत श्रृंखला है जो कि तमिलनाडू में पड़ता है। यहां कि खास बात ये है कि ये नीले रंग का है और देखने में बेहद ही खूबसूरत है। बताया जाता है कि यहां से दुनिया नीली नजर आती है और अलग से खूबसूरत लगती है। पर यहां जाने के पीछे दो वजह ये भी है कि इन पहाड़ियों में कुछ ऐसे हर्ब्स पाए जाते हैं जिनकी खुशबू आपको उस वातावरण में मिल जाएगी। इस खुशबू से आप बेहतर महसूस करेंगे और आप अपना स्ट्रेस भूल जाएंगे। तो, आइए जानते हैं इस पर्वत के बारे में बहुत कुछ। साथ ही ये भी जानेंगे कि यहां कैसे जाएं।

नीलकुरिंजी फूलों के लिए जानी जाती Nilgiri hills

बता दें कि नीलगिरी हिल्स सबसे ज्यादा फेमस अपने फूलों की वजह से है। माना जाता है कि यहां हर 12 साल में नीलकुरिंजी फूल खिलता है, जिससे पूरा पहाड़ नीला नजर पड़ता है। इसलिए इस जगह का नाम  नीलगिरि हिल्स पड़ा है। इस दौरान ऐसा लगता है कि आसान और जमीन दोनों एक जैसे ही हो गए है। ये टूरिस्टों को काफी आकर्षित करता है और मन खुश कर देता है।

nilgiri_flowers
Image Source : FREEPIKnilgiri_flowers

गुलाब के फूलों से बनी ये चीज बढ़ा सकती है आपके चेहरे का निखार, जानें इस्तेमाल का तरीका और फायदे

नीलगिरी हिल्स कैसे जाएं-How to reach Nilgiri hills

नीलगिरी हिल्स के सबसे पास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोयम्बटूर है जो नीलगिरी से लगभग तीन घंटे की ड्राइव पर है। तो आपको भारत के सभी बड़े शहरों से यहां के लिए फ्लाइट मिल जाएगी। इसके अलावा आप ट्रेन से ऊटी रेलवे स्टेशन तक जा सकते  है। ऊटी रेलवे स्टेशन तमिलनाडु के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। यहां से आप नीलगिरी जा सकते हैं।

nilgiri hills how to go
Image Source : NILGIRI HILLS HOW TO GOnilgiri hills how to go

लौकी के टक्कर की है गर्मियों की ये मौसमी सब्जी, गुणों में इससे भी दस कदम आगे

तो, अगर आप अपनी आंखों को आराम पहुंचाना चाहते हैं तो नीलगिरी जरूर जाएं। ये बेहद ही खूबसूरत है और मन को खुश कर देता है। खास बात ये है कि यहां आप अपने परिवार और दोस्तों तक के साथ जा सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल