1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. राखी बांधने के बाद घूमने का है प्लान तो दिल्ली-नोएडा के इन खूबसूरत जगहों पर जाने का बना लें प्लान

राखी बांधने के बाद घूमने का है प्लान तो दिल्ली-नोएडा के इन खूबसूरत जगहों पर जाने का बना लें प्लान

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 19, 2024 01:36 pm IST,  Updated : Aug 19, 2024 01:41 pm IST

गर आप भी घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन सबझ में नहीं आ रहा है कि कहां घूमने जाएं तो तो आप दिल्ली नोएडा के इन कुछ मशहूर जगहों पर घूम कर आ सकते हैं।

Delhi noida tourist places- India TV Hindi
Delhi noida tourist places Image Source : SOCIAL

साल 2024 में रक्षाबंधन का पावन त्योहार 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की हाथों में राखी बांधेंगी। भाई बहन के इस पर्व को देश में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। त्यौहार के बाद आज के दिन लोग अपने परिवार के साथ घूमने जाते हैं। अगर, आप भी घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि कहां घूमने जाएं तो तो आप दिल्ली नोएडा के इन कुछ मशहूर जगहों पर घूम कर आ सकते हैं।

दिल्ली नोएडा में यहां घूम सकते हैं:

  • वेदवन पार्क: नोएडा में वेदवन पार्क ऋषियों से जुड़ा एक खूबसूरत पार्क है। यहां वीकडेस और वीकेंड पर लोगों की बहुत भीड़ होती है। तो, आज के दिन चिल करने के लिए आप यहां घूमने जा सकते हैं। एंट्री फीस बीस रुपए है।

  • लोधी गार्डन: लोधी गार्डन दिल्ली के बीचो-बीच स्थित एक विशाल पार्क है। यह पार्क 90 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। दिल्ली के दक्षिणी मध्य इलाके में बना यह पार्क बेहद सुंदर है। यहां आपको तालाब, मकबरे और कई बतख दिखाई देंगे।

  • हुमायूं का मकबरा: हुमायूं का मकबरा, दिल्ली में एक प्रमुख ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल के रूप में जाना जाता है। आप यहां जाकर खूबसूरत शाम बिता सकते हैं। 

  • सुंदर नर्सरी: अगर आपको हुमायूं का मकबरा नहीं जाना है तो आप उसके बगल में स्थित सुंदर नर्सरी का प्लान कर सकते हैं। सुंदर नर्सरी पिकनिक या फॅमिली आउटिंग के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। सुंदर नर्सरी सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।

  • क़ुतुब मीनार:  दिल्ली के महरौली इलाके में छत्तरपुर मंदिर के पास स्थित कुतुब मीनार की खूबसूरती देखते ही बनती है। कुतुब मीनार दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है जो सिर्फ ईंटों से बनी है। आप यहां भी जा सकते हैं। 

  • कनॉट प्लेस: कनॉट प्लेस में दुनिया भर के मशहूर चेन स्टोर, पुराने थिएटर, बार और कई फैंसी रेस्टोरेंट हैं। आप शाम के समय जनपथ बाज़ार में कई चीज़ों की सहोप्पिंग भी कर सकते हैं. यहीं पर बंगला साहिब गुरुद्वारा भी है, तो आप यहां भी जा सकते हैं. 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल