धरती की सबसे खूबसूरत जगहों में कश्मीर नाम लिया जाता है। यहां की बेमिसाल खूबसूरती देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। हिमालय के पहाड़ों में बसे कश्मीर की खूबसूरती में चारचांद लगा देती है पहलगाम घाटी, जो कश्मीर के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस में से एक है। 2,130 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पहलगाम प्रकृति प्रेमियों और रोमांच चाहने वालों के लिए स्वर्ग है। घने जंगलों, नदियों और घास के लंबे मैदानों और यहां होने वाली एक्टिविटीज के लिए पहलगाम फेमस है। ये जगह वाकई देखने वाली है।
Related Stories
पहलगाम का सौंदर्य घरेलू और विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ये राजसी हिमालय पर्वतों का भी घर है। लंबी पैदल यात्रा, ट्रैकिंग, घुड़सवारी, कैंपिंग और मछली पकड़ने जैसी कई एक्टिविटीज यहां होती हैं।
पहलगाम में कहां घूमने जाते हैं सैलानी
बैसरन घाटी- पहलगाम की बैसरन घाटी बेहद खूबसूरत है। देवदार के पेड़ और बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत हरा-भरा घास का मैदान यहां देखने लायक है। यहां ट्यूलियन झील पर कैंपिंग करने के लिए लोग आते हैं।
बैसरन घाटी- बैसरन घाटी बेहद खूबसूरत है। शहर की भीड़ और शोर शराबे से दूर सिर्फ प्रकृति का अहसास करना है तो आप यहां जा सकते हैं। इस जगह आपको धरती पर स्वर्ग जैसा अहसास होगा।
अरु घाटी- अरु घाटी जम्मू और कश्मीर में अनंतनाग जिले में है। ये एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। ये घाटी पहलगाम से 12 किलोमीटर दूर है। यहां कई झील, हरे-भरे घास के मैदान और पहाड़ों हैं जो लोगों को आकर्षित करते हैं।
बेताब घाटी- इसे कश्मीर का बॉलीवुड कहा जाता है। यहां फिल्मों और सीरियल की शूटिंग होती है। फोटोग्राफी के लिए ये बेहद खूबसूरत जगह है। बेताब घाटी में बर्फ से ढके पहाड़, घास के मैदान, झरने और प्राकृतिक आकर्षण के अलावा बहुत कुछ देखने लायक है।
चंदनवाड़ी- चंदनवाई प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल अमरनाथ मंदिर के लिए शुरुआती पॉइंट के रूप में फेमस है। ये एक पुराना और लोकप्रिय पर्यटन स्थल रहा है। लिद्दर नदी पास ही बहती है, जो इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। यहां आप कश्मीर के लोकल फूड का मजा ले सकते हैं।
पहलगाम के अन्य आकर्षण केन्द्र
तारसर झील, मार्सर झील, तुलियान झील जैसे बेहद खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस हैं जो पहलगाम के आसपास बसे हुए हैं। ये खूबसूरत शहर अपने में सारे जहां के सौंदर्य को समेटे हुए है। यहां ऐसा लगता है कि जैसे आप प्रकृति की गोद में रह रहे हैं।