1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. एतिहासिक, शाही और भव्यता की पहचान है पटियाला का रन बास पैलेस, अब रोयल डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बनेगा पहली पसंद

एतिहासिक, शाही और भव्यता की पहचान है पटियाला का रन बास पैलेस, अब रोयल डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बनेगा पहली पसंद

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 17, 2025 02:43 pm IST,  Updated : Mar 17, 2025 02:43 pm IST

Punjab Ran Baas The Palace: पंजाब की एतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को लोगों के बीच ले जाने की कोशिश भगवंत मान सरकार लगातार कर रही है। इसी के तहत पटिलाया के ऐतिहासिक किला मुबारक में रन बास पैलेस को हेरिटेज होटल में तब्दील किया गया है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन रहा है।

भगवंत मान सरकार की पहल, रन बास पैलेस को बनाया हैरिटेज होटल- India TV Hindi
भगवंत मान सरकार की पहल, रन बास पैलेस को बनाया हैरिटेज होटल Image Source : INDIA TV

पंजाब की धरती बड़ी खुशहाल है। पैदावार के मामले में पंजाब भारत का अग्रणी राज्य है। यहां के लहलहाते खेत खलियान और कल-कल बहती नदियों से जो अन्न उगता है, उसका कण-कण पंजाब की मिट्टी की खुशबू को दूर-दूर तक फैलाता है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की विविधता और सांस्कृतिक विरासत को पूरी दुनिया के सामने ले जाने की ओर कदम बढ़ाया है। राज्य में पर्यटन को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की कोशिश की जा रही है। जिससे दुनियाभर के पर्यटक पंजाब की ओर आकर्षित हों।

इसी ओर कदम बढ़ाते हुए सीएम भगवंत मान ने पंजाब के पटियाला में एतिहासिक किला मुबारक के रन बास पैलेस को एक शाही हेरिटेज होटल में तब्दील कर जनता को समर्पित किया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत बनाया गया यह होटल ऐशो-आराम, मेहमान नवाज़ी और शानो-शौकत के मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो एक नया मील का पत्थर साबित होगा। ये एक शानदार होटल डेस्टिनेशन वेडिंग और दूसरे बड़े और भव्य आयोजनों के लिए लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा।

आलीशान हेरिटेज होलट में तब्दील हुआ रन बास पैलेस

रन बास पैलेस में आरामदायक और शाही अंदाज में ठहरने की व्यवस्था है। यहां आप पंजाब की गर्मजोशी भरी मेहमान नवाजी का आनंद लें सकेंगे। पटियाला के 18वीं सदी के किला मुबारक परिसर के अंदर स्थित, रन बास पैलेस राज्य की समृद्ध, शाही और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। रन बास पैलेस में 35 स्पेशल सुइट्स, लजीज पकवान के अलावा मेडिकल सुविधाएं और फिटनेस से जुड़ी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। जो यहां आने वाले पर्यटकों को अद्भुत अनुभव का अहसास कराएगा। रन बास पैलेस और विशाल किला पटियाला की परंपराओं, महल की वास्तुकला और समृद्ध विरासत को दर्शाता है।

रन बास पैलेस का इतिहास

पंजाब के शाही शहर पटियाला के पहले महाराज बाबा अला सिंह ने किला मुबारक महल का निर्माण 1763 में करवाया था। किला मुबारक महल करीब 10 एकड़ में फैला हुआ भव्य किला है। जिसमें किला अंदरून, मुख्य पैलेस रन बास और दरबार हॉल है। पहले रन बास पैलेस पलियाला के महाराज का गेस्ट हाउस हुआ करता था। जिसे अब शानदार हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया है।

रन बास पैलेस में 1 रात का किराया

होलट में आपको सारी आलीशान सुविधाएं मिलेंगी, जिसमें 24 घंटे डाइनिंग, बार, स्पा और अंदर और बाहर कई खूबसूरत स्पॉट्स हैं। आप यहां पंजाब के फेमस व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं। रन बास पैलेस में एक रात के लिए कमरे की बुकिंग 47,000 रुपये से लेकर 5.5 लाख रुपये तक है। यहां शाही शादियों, फंक्शन और फिल्मी शूटिंग की भी सुविधाएं दी गई हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

Disclaimer: यह एक पेड फीचर आर्टिकल है। इंडिया टीवी इसमें बताए गए विचारों का समर्थन नहीं करता है और आर्टिकल में कही गई राय, विचारों, घोषणाओं के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं होगा। पाठकों को स्व-विवेक के प्रयोग की सलाह दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल