1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. भारत के इन समुद्र तटों की खूबसूरती के आगे विदेशी पर्यटक भी होते हैं नतमस्तक, समय मिले तो आप भी घूम आएं

भारत के इन समुद्र तटों की खूबसूरती के आगे विदेशी पर्यटक भी होते हैं नतमस्तक, समय मिले तो आप भी घूम आएं

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 20, 2024 10:40 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 10:40 pm IST

मार्च के महीने में ही जबरदस्त गर्मी पड़ने लगी है। ऐसे में अगर आप किसी बीच पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो भारत के इन खूबसूरत बीचेस पर घूमने का प्लान भी कर सकते हैं।

 Beautiful Beaches in India - India TV Hindi
Beautiful Beaches in India Image Source : SOCIAL

गर्मी के मौसम में दस्तक दे दी है, ऐसे में अक्सर लोग किसी ऐसे जगह जाना पसंद करते हैं जहां उन्हें ठंड और सुकून मिले। धीमी धीमी ठंड और हल्की हल्की टैन के लिए किसी खूबसूरत समंदर किनारे से बेहतर और क्या हो सकता है? मार्च के महीने में गर्म -ठंडी रेत, उफान मारती ऊँची-ऊँची लहरें, सूरज को उगते और डूबते हुए देखने का मखमली एहसास, आपको किसी  समुद्री तट यानी ‘बीच’ पर ही मिल सकता है। भारत में ऐसे कई सुंदर और साफ़ बीच हैं जिनकी खूबसूरती को देखकर देसी क्या विदेशी पर्यटक भी नतमस्तक हो जाते हैं। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। अगर आप किसी खूबसूरत बीच पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो भारत के इन बेहद खूबसूरत और पसंदीदा बीच के बारे में आप भी जान लें।

ये हैं भारत के खूबसूरत बीचेस:

  • कैंडोलिम बीच: गोवा में स्थित कैंडोलिम बीच की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहाँ देश विदेश से बहुत ज़्यादक पर्यटक आते हैं। यह बीच  क्रिस्टल पान, सफेद रेत , क्लब नाइट, सीफूड और फैसनी रेस्तरां के लिए जाना जाता है। यह बीच गोवा के सबसे लम्बे तटों में से एक है। इस बेच पर कई आईलैंड भी हैं। 
  • कन्याकुमारी बीच: कन्याकुमारी बीच तमिलनाडु में स्थित है। इस बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखना किसी अजूबे से कम नहीं है। विवेकानंद की मूर्ति इस बीच के आकर्षण केंद्र है।
  • प्रोमेनेड बीच: प्रोमेनेड बीच पांडिचेरी का सबसे बेहतरीन, क्लीन और खूबसूरत बीच है। यहां का पानी इतना साफ है कि समुद्र की तलहटी नज़र आने लगती है। इस बीच के पास वॉलीबॉल खेल प्रेमी जमघट लगाते हैं। मॉर्निंग और इवनिंग वॉक, स्केटिंग, योग और तैराकी जैसी गतिविधियां यहां डेली लाइफ का हिस्सा है
  • दिवेआगर बीच: दिवेआगर बीच महाराष्ट्र के रायगढ़ में स्थित है। यह इस बीच की लंबाई पांच किलोमीटर है। यहां ताड़, बिटल्स और कैसुरीना के वृक्ष पर्यटकों को हरियाली महसूस कराते हैं। यह बीच पैरासेलिंग और सर्फिंग के लिए यह बीच मशहूर है।
  • पुरी बीच: ओडिशा में स्थित पुरी बीच अपनी खूबसूरती और आकर्षण के लिए जाना जाता है। यहां पिकनिक मनाने के लिए हजारों पर्यटक आते हैं। धर्म में आस्था रखने वाले लोग यहां पर पवित्र डुबकी लगाते हैं।

मार्च में बना रहे हैं घूमने का मन तो इन हिडन Hill station पर घूम आएं, दिल्ली से नहीं है ज़्यादा दूर

ये हैं भारत की वो जगहें जहां नहीं मनाया जाता है होली का त्यौहार, वजह करेगी आपको हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल