1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. किस हिल स्टेशन को कहा जाता है भारत का स्विट्जरलैंड, खूबसूरत जंगल-हरियाली से घिरी जगह, देखने लायक नजारा

किस हिल स्टेशन को कहा जाता है भारत का स्विट्जरलैंड, खूबसूरत जंगल-हरियाली से घिरी जगह, देखने लायक नजारा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 31, 2026 08:08 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 08:10 pm IST

Switzerland of India: क्या आप जानते हैं कि भारत में स्थित कौन सा हिल स्टेशन स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया यानी भारत का स्विट्जरलैंड, इस नाम से भी प्रसिद्ध है?

भारत का स्विट्जरलैंड- India TV Hindi
भारत का स्विट्जरलैंड Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी घूमने-फिरने का शौक है? अगर हां, तो यकीन मानिए इस बेहद खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर करने के बाद आप बार-बार इस जगह पर आने के लिए बेताब हो उठेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश-विदेश से हर साल अच्छी खासी तादाद में लोग इस जगह की वाइब को एंजॉय करने के लिए आते हैं। अगर आप अभी तक हिमाचल प्रदेश में स्थित इस जगह पर नहीं गए हैं, तो आपको इस साल यहां पर जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया, खज्जियार- डलहौजी के पास स्थित खज्जियार को घने देवदार के जंगलों और हरे मैदानों के लिए जाना जाता है। आप यहां पर बर्फ से ढकी चोटियों को भी देख सकते हैं। कई लोग मानते हैं कि खज्जियार में दिखाई देने वाले नजारे और स्विट्जरलैंड में दिखाई देने वाले नजारे में काफी समानता है। अगर अभी आपके पास स्विट्जरलैंड जाने का बजट नहीं है, तो भी आप इस बेहद खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

एक से बढ़कर एक घूमने की जगह- खज्जियार खूबसूरत तो है ही लेकिन खज्जियार में घूमने के लिए भी एक से बढ़कर एक जगह हैं। खज्जियार झील पर जाइए और झील के किनारे बैठकर सुकून के कुछ पलों को एंजॉय कीजिए। अगर आप हिमाचल प्रदेश के इस हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाते हैं, तो खज्जियार ग्राउंड और प्राचीन खज्जी नाग मंदिर भी जाएं।

कर सकते हैं एडवेंटरस एक्टिविटीज- क्या आपको नेचर के आसपास रहने के साथ-साथ एडवेंचरस एक्टिविटीज करने का शौक भी है? अगर हां, तो ये जगह आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। यहां पर पैराग्लाइडिंग की जा सकती है। इतना ही नहीं, यहां पर आप जॉर्बिंग और हॉर्स राइडिंग जैसी एडवेंटरस एक्टिविटीज का मजा भी उठा सकते हैं। इस जगह को एक्सप्लोर करने के बाद आप रिफ्रेश महसूस कर पाएंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल