1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. National Tourism Day: दुनियाभर में फेमस है इंडिया के ये टॉप 5 टूरिस्ट प्लेस, आपने नहीं देखा तो क्या देखा भारत!

National Tourism Day: दुनियाभर में फेमस है इंडिया के ये टॉप 5 टूरिस्ट प्लेस, आपने नहीं देखा तो क्या देखा भारत!

 Published : Jan 25, 2024 09:33 am IST,  Updated : Jan 25, 2024 10:35 am IST

National Tourism Day: दुनियाभर में भारत की कई जगहें फेमस हैं और दुनियाभर से लोग यहां आना पसंद करते हैं। तो, जानते हैं इस लिस्ट में टॉप 5 जगह कौन सी हैं। यहां घूमना आपको कैसे खुश कर सकता है।

World Tourism Day taj mahal- India TV Hindi
World Tourism Day taj mahal Image Source : SOCIAL

National Tourism Day: दुनियाभर में भारत की कई जगहे बहुत फेमस हैं और भारी तादाद में विदेशी पर्यटक यहां आना पसंद करते हैं। ये जगहें उनके मन को ही नहीं आपके मन को भी खुश कर सकता है। आज विश्व पर्यटन दिवस पर हम लोग जानेंगे भारत के ये 5 ऐसे पर्यटल स्थलों के बारे में जो कि विश्व स्तर पर फेमस हैं। दरअसल, दुनियाभर से लोग इन जगहों पर घूमने (top 5 tourist attractions in india) आते हैं और इन शहरों का भी आनंद लेते हैं। तो, जानते हैं कौन सी हैं ये जगहें और आपको इनमें से कहां जाना है। 

1. ताज महल-Taj Mahal

दुनिया में ताज महल जैसी प्रतिष्ठित कुछ ही जगहें हैं, जो अधिकांश विदेशी पर्यटकों की लिस्ट में शामिल होता है। इस सुंदर मकबरे का नाम मुमताज महल के नाम पर रखा गया था, जो शाहजहां की पसंदीदा पत्नी थी। तो, सिर्फ विदेशी यात्री ही नहीं बल्कि आप भी इन जगहों पर घूमना चाहते हैं तो आगरा जाएं और पूरा एक दिन ताज और आगरा को देखते हुए बिताएं। 

2. लाल किला-Red Fort, Delhi

लाल किला भारत के दिल्ली में एक ऐतिहासिक किला है, जो मुगल सम्राटों का मुख्य निवास था। सम्राट शाहजहां ने 12 मई 1639 को लाल किले का निर्माण शुरू कराया, जब उन्होंने अपनी राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। यह देखने में बहुत सुंदर और भव्य है और दुनियाभर से लोग भारत आकर लाल किला भी देखते हैं। 

26 जनवरी के इस वीकेंड पर दिल्ली नहीं तो घूमें आस-पास के ये शहर, तीन दिन की छुट्टी भी है काफी!

3. हवा महल-Hawa Mahal

यह पांच मंजिला इमारत मधुमक्खी के छत्ते की तरह दिखती है और असंख्य खिड़कियों और झरोखों के कारण इसके अंदर हमेशा हवा चलती रहती है। महल में मौजूद इस अद्भुत वेंटिलेशन के कारण ही इसका नाम हवा महल रखा गया, जिसका शाब्दिक अर्थ है हवाओं का महल। दुनियाभर से लोग यहां इसे देखने आते हैं। 

golden day
Image Source : SOCIALgolden day

4. आमेर पैलेस-Amer Fort, Jaipur

जयपुर का आमेर किला अपनी कलात्मक शैली के तत्वों के लिए जाना जाता है। अपनी बड़ी प्राचीरों और द्वारों की श्रृंखला और पत्थरों से बने रास्तों के साथ, किला माओटा झील को देखता है, जो आमेर महल के लिए पानी का मुख्य स्रोत है। यहां बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं। 

दिल्ली से अयोध्या राम मंदिर घूमने का बना लें प्लान, जानें फ्लाइट, ट्रेन, बस का किराया और टाइमिंग

5. गोल्डन टेंपल-Golden Temple, Amritsar

अमृतसर उत्तर-पश्चिमी भारतीय राज्य पंजाब में एक शहर है, जो पाकिस्तान की सीमा से 28 किलोमीटर दूर है। इसके चारदीवारी वाले पुराने शहर के केंद्र में, सोने का पानी चढ़ा स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहिब) सिख धर्म का सबसे पवित्र गुरुद्वारा है। यह एक पवित्र अमृत सरोवर झील से घिरा हुआ है, जहां तीर्थयात्री स्नान करते हैं। तो, इन जगहों को देखने भारतमें लोग दूर-दूर से आते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल