1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में सामने आए Coronavirus के 1658 नए मामले, 30 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में सामने आए Coronavirus के 1658 नए मामले, 30 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2020 08:47 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 08:47 pm IST

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 30 और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मृतकों की संख्या 1,513 हो गयी है। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी के 1658 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 70,244 तक पहुंच गयी।

1,658 new COVID-19 cases take tally to 70,244; 30 die in MP- India TV Hindi
1,658 new COVID-19 cases take tally to 70,244; 30 die in MP Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 30 और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मृतकों की संख्या 1,513 हो गयी है। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी के 1658 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 70,244 तक पहुंच गयी। मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में पांच, भोपाल में चार, ग्वालियर एवं जबलपुर में तीन-तीन, खरगोन एवं छतरपुर में दो-दो तथा सागर, रतलाम, धार, राजगढ़, बैतूल, दतिया, सीहोर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़ एवं अशोकनगर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

Related Stories

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 411 मौत इंदौर में हुई हैं। भोपाल में 300, उज्जैन में 80, सागर में 58, जबलपुर में 91, ग्वालियर में 61, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 23 एवं खरगोन में 30 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 279 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 209, ग्वालियर में 193, जबलपुर में 170 एवं खरगोन में 67 नये मामले आये। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 70,244 संक्रमितों में से अब तक 53,257 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गये हैं और 15,474 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 1042 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि अभी राज्य में कुल 5,764 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।