1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. राजधानी भोपाल में फिल्मी अंदाज में शख्स का किया गया अपहरण, घटना का CCTV फुटेज आया सामने

राजधानी भोपाल में फिल्मी अंदाज में शख्स का किया गया अपहरण, घटना का CCTV फुटेज आया सामने

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 11, 2024 05:58 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 05:58 pm IST

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों एक शख्स को उसके घर के बाहर से किडनैप कर लिया। इसके बाद उसे गाड़ी में घुमाते हुए उसके साथ मारपीट की।

Screen Grab- India TV Hindi
भोपाल में एक शख्स को उसके घर से बाहर से किया गया किडनैप Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से अपहरण का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। कुछ बदमाशों में एकदम फिल्मी अंदाज में एक शख्स का अपहरण किया और उसके बाद मारपीट भी की। इसका एक CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें पूरी घटना घटते हुए नजर आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे एक शख्स का कुछ बदमाशों ने अपहरण किया और फिर वो कैसे उनके चंगुल से बचकर निकला।

CCTV फुटेज में दिखी पूरी घटना

अपहरण का जो फुटेज सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स अपने घर के बाहर बैठा हुआ है। वहीं कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं। तभी उस गली में एक कार आकर रुकती है। कार के रुकने के बाद उसमें से तीन लोग उतरते हैं और उस शख्स के आस-पास आकर खड़े हो जाते हैं। इसके बाद जिस शख्स का अपहरण करना था उसके पास जाकर उसे उठने के लिए कहते हैं। जब वह खड़ा नहीं होता है तो तीनों बदमाश मिलकर उसे उठाते हैं और अपनी गाड़ी की तरफ ले जाते हैं। इसके बाद वो उसे गाड़ी में बैठने के लिए कहते हैं मगर वो इससे मना कर देता है तो आखिर में उसे जबरन गाड़ी में बैठा लेते हैं।

क्या है अपहरण का पूरा मामला?

आपको बता दें कि यह घटना बीते मंगलवार की है जब बदमाश अंशु गुजर्र अपने कुछ साथियों के साथ निशातपुरा थाना क्षेत्र के बृज कॉलोनी में राजेश मीणा नाम के शख्स को किडनैप करने पहुंचा। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी और पीड़ित दोनों ही पक्ष शराब की तस्करी करते हैं और इसी कारण दोनों के बीच में विवाद होते रहता है। इसी कारण उन्होंने उसका अपहरण किया। बदमाश करीब 3 घंटे तक पीड़ित को कार में घुमाते रहे और उसके साथ मारपीट करते रहे। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो अंशु गुजर्र ने राजेश मीणा को रास्ते में छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश के किसानों को शिवराज सिंह चौहान ने दिया बड़ा तोहफा, सोयाबीन की MSP में हुई बढ़ोतरी

पुल पार करने की कोशिश में बाइक सहित बह गया शख्स, फिर जो हुआ आप यकीन नहीं करेंगे; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।