मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक दंपति की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। यह इलाके का प्रतिष्ठित परिवार है। इनकी हार्डवेयर की दुकान है। ऐसे में पुलिस लूट और प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से जांच कर रही है। पति और पत्नी दोनों के शव खून से लथपथ मिले हैं। ऐसे में यह साफ है कि इनकी हत्या की गई है। हालांकि, हत्या की वजह क्या है, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
मृतकों की पहचान मोहगांव के हार्डवेयर व्यापारी हेमंत बिसेन और उसकी पत्नी योगिता बिसेन के रूप में हुई है। दोनों की लाश उन्हीं के घर के कमरे में मिली है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर चुके हैं।
कमरे के अंदर मिली लाश
घटना कटंगी थाना क्षेत्र के मोहगांव की है। यहां बिसेन दंपत्ति का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। बिसेन दंपत्ति की लाश उनके घर पर ही बिस्तर में पड़ी पाई गई है। इसकी सूचना पर पुलिस जांच कर रही है। मामला हत्या से जुड़ा माना जा रहा, लेकिन फिलहाल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह हार्डवेयर व्यापारी हेमंत बिसेन और उनकी पत्नी योगिता बिसेन की लाश उन्हीं के घर में कमरे के अंदर देखी गई।
देर रात हुई हत्या
रात 10 बजे तक सब ठीक था और खाना खाने के बाद दंपत्ति सो गए थे। इसके बाद क्या हुआ यह किसी को पता नहीं है। समझा जा रहा है कि रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच यह वारदात हुई है। हालांकि, घटना किस कारण से हुई यह स्पष्ट नहीं है। क्षेत्र में यह प्रतिष्ठित परिवार है और निकट में नांदी गांव में हार्डवेयर की दुकान संचालित थी। लूट या फिर प्रापर्टी विवाद का मामला हो सकता है। फिलहाल में पुलिस ने कोई टिप्पणी नहीं की है। खून से सनी लाश होने से हत्या की संभावना पर पुलिस जांच कर रही है।
(बालाघाट से शौकत बिसाने की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
'लव जिहाद' गैंग पर भोपाल में बड़ा एक्शन, आरोपी साद और साहिल के घर पर चला बुलडोजर
CM मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, सामने आया घटना का Exclusive Video