1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिवार के विवादों से परेशान युवक ने किया था कॉल, गिरफ्तार

भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिवार के विवादों से परेशान युवक ने किया था कॉल, गिरफ्तार

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 19, 2024 08:10 pm IST,  Updated : Sep 19, 2024 08:10 pm IST

एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक से की गई पूछताछ में पता चला है कि आरोपी का अपने परिवार से विवाद चल रहा था, जिससे तंग आकर उसने ये कदम उठाया है।

राजाभोज एयरपोर्ट - India TV Hindi
राजाभोज एयरपोर्ट Image Source : INDIA TV

भोपाल: राजधानी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर हड़कंप मच गया। सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। वहीं एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। वहीं कॉल करने वाले शख्स की तलाश शुरू हो गई। जिस नंबर से कॉल की गई थी उसे सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेस कर कॉल करनेवाले शख्स का पत लगा लिया। एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक से की गई पूछताछ में पता चला है कि आरोपी का अपने परिवार से विवाद चल रहा था, जिससे तंग आकर उसने ये कदम उठाया है।

आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच होने वाले विवादों से वह परेशान था। उसने डायल 100 पर कॉल करके एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। राजाभोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलाने के बाद BD एंड DS की टीम ने एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चलाया। 

गिरफ्तार युवक की पहचान  सुभाष कॉलोनी के रहने वाले दशरथ सिंह उर्फ आशीष के रूप में हुई है। पुलिस ने BNS की धारा 351 और वायुयान सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।