1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल में बड़ा हादसा, कॉलेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर, छात्र की मौत; 35 स्टूडेंट्स सहित दो प्रोफेसर घायल

भोपाल में बड़ा हादसा, कॉलेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर, छात्र की मौत; 35 स्टूडेंट्स सहित दो प्रोफेसर घायल

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 10, 2025 04:50 pm IST,  Updated : Jan 10, 2025 04:59 pm IST

भोपाल में कॉलेज बस हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने कॉलेज बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह बस को दूर तक घसीटते ले गया। सभी घायल पीपुल्स स्कूल ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के इजीनियरिंग के छात्र हैं।

bhopal college bus accident- India TV Hindi
एक्सीडेंट में बस के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक छात्र की मौत हो गई है जबकि दो प्रोफेसर सहित 35 छात्र घायल हुए हैं। आउटर भोपाल के भौंरी बाइपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने कॉलेज बस में पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद वह बस को दूर तक घसीटते ले गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।  

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ा और छात्रों को बस से निकालना शुरू किया। इसी बीच पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

विजिट कर लौट रहे थे स्टूडेंट्स

हादसा दोपहर 2 बजे हुआ। सभी छात्र-छात्राएं पीपुल्स स्कूल ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के इजीनियरिंग के छात्र हैं। सभी छात्र आईसर कंपनी के प्लांट पर विजिट के लिए गए थे। हादसे में 6 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टर्स की टीम बच्चों का इलाज करने में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त छात्र-छात्राएं विजिट से वापस लौट रहे थे उसी वक्त बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

एक छात्र की मौत

बिरसिंहपुर पाली के रहने वाले छात्र विनीत साहू की हादसे के बाद मौत हो गई है। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहीं छात्र विमल यादव और छात्र शिवम लोधी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

2024 में सड़क हादसों में कितने भारतीयों ने गंवाई जान? नितिन गडकरी ने बताया

रोड एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को मुफ्त में 1.5 लाख की ‘कैशलेस’ इलाज की सुविधा मिलेगी, जानें कब से?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।