1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश के इस कांग्रेस MLA को हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश के इस कांग्रेस MLA को हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी

 Published : Aug 29, 2024 06:36 am IST,  Updated : Aug 29, 2024 06:36 am IST

एमपी के कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ एक मजबूत जनहितैषी सरकार बनायेगी। हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को चुनाव होने वाले हैं। मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।

congress party flag- India TV Hindi
कांग्रेस Image Source : FILE PHOTO

भोपाल: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के विभिन्न नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के कसरावद विधानसभा से कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री सचिन यादव को गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया है।

राज्य की राजनीति में विधायक सचिन यादव के पिता पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव तथा भाई पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का पिछड़े वर्ग में खासा प्रभाव है। यादव परिवार की यादव समाज में गहरी पैठ भी है। सचिन यादव को यह जिम्मेदारी पिछड़ा वर्ग और खासकर यादव समाज को रिझाने के लिए दी गई है। निमाड़ अंचल के कांग्रेस नेताओं ने सचिन यादव को गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाने पर खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

sachin yadav
Image Source : IANSकांग्रेस विधायक सचिन यादव

जिम्मेदारी मिलने के बाद क्या बोले सचिन यादव?

सचिन यादव ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन मंत्री के.सी. वेणुगोपाल और हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जल्द ही गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में पहुंचकर सभी 9 विधानसभा सीटों बावल, रेवाड़ी, पटौदी, बादशाहपुर, गुड़गांव, सोहना, नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुनहाना का दौरा नी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में गुरुग्राम की सभी नौ विधानसभा सीटों में कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर भारी बहुमत के साथ विजयी होगी।

हरियाणा में 1 अक्टूबर को चुनाव

यादव ने दावा किया कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ एक मजबूत जनहितैषी सरकार बनायेगी। हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को चुनाव होने वाले हैं। मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। (IANS इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

फरीदाबाद में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बिना हेलमेट दौड़ाई बाइक, कटा 2 हजार रुपए का चालान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।