1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में सामने आए Coronavirus के 1,607 नए मामले, 27 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में सामने आए Coronavirus के 1,607 नए मामले, 27 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2020 10:42 pm IST,  Updated : Oct 09, 2020 10:42 pm IST

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,607 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,43,629 तक पहुंच गयी।

Coronavirus: 1,607 new cases in MP; 2,200 recover, 27 die- India TV Hindi
Coronavirus: 1,607 new cases in MP; 2,200 recover, 27 die Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,607 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,43,629 तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 27 और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,574 हो गयी है। 

Related Stories

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर छह, जबलपुर में चार, भोपाल में तीन, खरगोन में दो, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, नरसिंहपुर,बैतूल, सतना, छिंदवाड़ा, खंडवा, रायसेन, हरदा, सिंगरौली और श्योपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 621 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 420, उज्जैन में 97, सागर में 114, जबलपुर में 175 एवं ग्वालियर में 142 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ 

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 441 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 188, ग्वालियर में 92 एवं जबलपुर में 114 नये मामले आये। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,43,629 संक्रमितों में से अब तक 1,24,887 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 16,168 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 2,200 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।