1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1877 नए मामले सामने आए, 2433 हुए ठीक

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1877 नए मामले सामने आए, 2433 हुए ठीक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 29, 2020 09:59 pm IST,  Updated : Sep 29, 2020 09:59 pm IST

मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,877 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक महामारी की चपेट में अब तक आए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,26,043 तक पहुंच गई।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Indore Coronavirus- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,877 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,877 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक महामारी की चपेट में अब तक आए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,26,043 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 39 मरीजों की जान चली गई। इन नई मौतों के साथ ही राज्य में इस बीमारी के चलते जान गंवाने वाले लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 2,281 तक पहुंच गया। हालांकि अच्छी बात यह है कि ठीक होने वाले लोगों की संख्या पॉजिटिव पाए गए लोगों से ज्यादा रही।

सबसे ज्यादा 7 मौतें इंदौर में

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में 7, भोपाल में 4, ग्वालियर में 6, जबलपुर, छिंदवाड़ा में 3-3, बैतूल, होशंगाबाद, खंडवा में 2-2, खरगोन, उज्जैन, सागर, धार, सतना, राजगढ़, रायसेन, बालाघाट, सिंगरौली, एवं अशोकनगर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 558 मौतें इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 388, उज्जैन में 94, सागर में 99, जबलपुर में 147 एवं ग्वालियर में 129 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’

2,433 लोग हुए बीमारी से ठीक
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा 449 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 148, ग्वालियर में 75, जबलपुर में 201 एवं होशंगाबाद में 50 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,26,043 संक्रमितों में से अब तक 1,02,445 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 21,317 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को 2,433 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।