1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 778 नए मामले, मौतों का आंकड़ा 3 हजार के पार

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 778 नए मामले, मौतों का आंकड़ा 3 हजार के पार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 06, 2020 10:20 pm IST,  Updated : Nov 06, 2020 10:20 pm IST

शुक्रवार को कोविड-19 के 179 नए मरीज भोपाल जिले में सामने आए हैं, जबकि इंदौर में 74, जबलपुर में 26 एवं ग्वालियर में 55 नए मामले आए।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Indore Coronavirus- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 778 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 778 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,75,603 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा नए मामले इंदौर जिले में सामने आए हैं। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 12 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है। इन नई मौतों को मिलाकर सूबे में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,004 हो गई है।

‘सबसे ज्यादा 687 मौतें इंदौर में’

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर, भोपाल, जबलपुर एवं राजगढ़ में 2-2 तथा सागर, बैतूल, खंडवा एवं दमोह में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। सूबे में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे अधिक 687 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 487, उज्जैन में 97, सागर में 125, जबलपुर में 209 एवं ग्वालियर में 166 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’

‘सबसे ज्यादा 179 नए मरीज भोपाल में’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 179 नए मरीज भोपाल जिले में सामने आए हैं, जबकि इंदौर में 74, जबलपुर में 26 एवं ग्वालियर में 55 नए मामले आए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 1,75,603 संक्रमितों में से अब तक 1,64,923 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 7,676 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 856 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।