1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. घर में कोरोना वायरस का मामला आने पर आइसोलेशन में गए गंभीर, लोगों से की ये अपील

घर में कोरोना वायरस का मामला आने पर आइसोलेशन में गए गंभीर, लोगों से की ये अपील

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2020 07:41 pm IST,  Updated : Nov 06, 2020 07:41 pm IST

गौतम गंभीर घर में कोविड-19 का पॉजिटिव मामला मिलने पर आइसोलेशन में चले गये है। उन्होंने भी हालांकि इसकी जांच कराई है लेकिन अभी नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। 

Gautam Gambhir- India TV Hindi
Gautam Gambhir Image Source : PTI

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर घर में कोविड-19 का पॉजिटिव मामला मिलने पर आइसोलेशन में चले गये है। उन्होंने भी हालांकि इसकी जांच कराई है लेकिन अभी नतीजे का इंतजार कर रहे हैं।

गंभीर ने ट्वीट किया, ‘‘घर में मामला (कोरोना वायरस) मिलने के बाद मैं पृथकवास पर हूं और अपनी जांच के नतीजे का इंतजार कर रहा हूं। मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि सभी दिशानिर्देशों का पालन करें और इसे हल्के में ना लें। सुरक्षित रहे।’’

दिल्ली के 39 साल के गंभीर ने 58 टेस्ट, 147 एकदिवसीय और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह पूर्वी दिल्ली से सांसद भी है। दिल्ली मे गुरुवार को कोविड-19 के रिकार्ड 6,700 से ज्यादा पॉजिटिव मामले मिले।

IPL 2020, SRH vs RCB : टॉस जीतने के साथ ही रोहित और धोनी के ख़ास क्लब में शामिल हुए वॉर्नर

बीमारी की चपेट में आने से इस दिन 66 लोगों की मौत भी हो गयी। दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले 4.16 लाख से ज्यादा हो गये है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल