1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर के शॉपिंग मॉल में आग, 2 करोड़ के ब्रांडेड कपड़े जले; तीन महीने पहले ही खुला था शोरूम

इंदौर के शॉपिंग मॉल में आग, 2 करोड़ के ब्रांडेड कपड़े जले; तीन महीने पहले ही खुला था शोरूम

 Published : Jan 15, 2025 04:31 pm IST,  Updated : Jan 15, 2025 04:31 pm IST

हाई स्ट्रीट अपोलो मॉल के भूमिगत तल और पहली मंजिल पर आग लगी जिससे चार पूरे मॉल में धुआं भर गया। आग के कारण महंगे ब्रांड के कपड़ों के एक शोरूम में करीब 2 करोड़ रुपये के नुकसान की सूचना है, जो कि तीन महीने पहले ही खुला था।

indore mall fire- India TV Hindi
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। Image Source : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को एक शॉपिंग मॉल में आग लगने से रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में करीब 2 करोड़ रुपये का माल जलकर खाक हो गया। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के ASI सुशील कुमार दुबे ने बताया कि शहर के देवास नाका क्षेत्र स्थित हाई स्ट्रीट अपोलो मॉल के बेसमेंट और पहली मंजिल पर आग लगी जिससे चार मंजिलों वाली इस व्यावसायिक इमारत में धुआं भर गया।

कर्मचारी सुबह मॉल पहुंचे तो पता चला

बताया गया कि देर रात शोरूम में आग लगी लेकिन किसी का ध्यान नहीं गया। कर्मचारी सुबह मॉल पहुंचे तो घटना का पता चला। दुबे ने बताया कि आग के कारण महंगे ब्रांड के कपड़ों के एक शोरूम में करीब दो करोड़ रुपये के नुकसान की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि यह शोरूम तीन महीने पहले ही खुला था।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग!

एएसआई ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में जनहानि की कोई सूचना नहीं है और संदेह है कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

जबलपुर में दर्दनाक घटना, घर में आग लगने से 10 कुत्तों की जलकर हुई मौत, 2 को बचाया गया

पंजाब में लुधियाना के पास ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।