1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. चलती कार में 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने अश्लील वीडियो किया वायरल

चलती कार में 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने अश्लील वीडियो किया वायरल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 21, 2024 07:37 am IST,  Updated : Jul 21, 2024 07:37 am IST

ग्वालियर में एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने इस घिनौने वारदात को अंजाम देने के बाद अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। घटना जून महीने की बताई गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नौवीं की एक छात्रा के साथ चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ। ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सियाज के.एम. के अनुसार, घटना जून महीने की है। इंस्टाग्राम पर एक छात्रा की दोस्ती चीनोर निवासी कृष्णा सोनी से हुई थी। कृष्णा अपने भरोसे पर पीड़िता को कार में बैठाकर एबी रोड पर ले गया था। कार में कृष्णा के दो दोस्त भी थे।

कार में नाबालिग के साथ जबरदस्ती

पुलिस के मुताबिक, कार में तीनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती की और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे और दोबारा बुलाने के लिए दबाव बना रहे थे। पीड़िता के नहीं जाने पर आरोपियों ने अश्लील वीडियो न सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, बल्कि उसके रिश्तेदारों को भी भेज दिया।

पूछताछ के दौरान छात्रा का खुलासा

मामला जब छात्रा के माता-पिता के संज्ञान में आया तो थाने में जाकर परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की पूछताछ के दौरान छात्रा ने घटना का खुलासा किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कृष्णा और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल एक आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। (IANS)

ये भी पढ़ें- 

बंगाल गवर्नर को छेड़छाड़ मामले में क्लीन चिट, रिपोर्ट पर TMC बोली- दिखावा है

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, तालाब बन गईं सड़कें, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

दुनिया के सबसे ऊंचे 'चिनाब पुल' पर जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें, इस खास दिन पर शुरू होगा पहली ट्रेन का सफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।