1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंडिया टीवी चुनाव मंच: बुल्डोजर और राहुल गांधी पर तीखी बहस, आपस में भिड़ गए कांग्रेस और भाजपा के नेता

इंडिया टीवी चुनाव मंच: बुल्डोजर और राहुल गांधी पर तीखी बहस, आपस में भिड़ गए कांग्रेस और भाजपा के नेता

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 15, 2023 06:19 pm IST,  Updated : Oct 15, 2023 07:38 pm IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य चुनावी रंग में रंग चुका है। 17 नवंबर को मतदान होने वाला है। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। इस बीच इंडिया टीवी के चुनावी मंच पर सनवर पटेल, सैयद अनस और आरिफ मसूद आपस में ही भिड़ गए।

India TV chunav manch madhya pradesh election 2023 debate on bulldozer and Rahul Gandhi Congress and- India TV Hindi
इंडिया टीवी चुनाव मंच Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य चुनावी रंग में रंग चुका है। राज्य में 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। वहीं दिसंबर महीने के शुरुआती सप्ताह में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। राज्य में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। इसी क्रम में इंडिया टीवी अपने लोकप्रिया कार्यक्रम चुनाव मंच के साथ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचा। यहां एक सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष मफ्ती सैयद अनस और भाजपा नेता डॉ. सनवर पटेल के बीच तीखी बहस देखने को मिली। 

Related Stories

क्या बोले सनवर पटेल

इस दौरान बोलते हुए सनवर पटेल ने कहा कि कांग्रेस आरिफ मसूद जैसे लोगों को मुखौटा बनाती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 53 सालों तक कांग्रेस की सरकार रही है। इस सरकार के कार्यकाल में एक पूरे वर्ग को केवल वोट बैंक माना गया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश व इससे सटे राज्यों में जहां 70 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम वोटर्स थे, वहां भी भाजपा का उम्मीदवार जीता है। कांग्रेस के इसी बात से परेशानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को राष्ट्रभक्त और पढ़े लिखे मुसलमानों ने वोट दिया है। उन्होंने कहा कि गांजा और मांझा जो भी अवैध मकान बनाएगा उसके मकान तोड़े जाएंगे।

क्या बोले सैयद अनस

सैयद अनस ने बुल्डोजर के सवाल पर कहा कि हम आह भी करते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती। मुस्लिम समुदाय एक बूढ़ी मां की तरह है जिसने सभी राजनीतिक दलों को पालकर बड़ा किया। मुसलमानों से सबको फायदा हुआ। मुसलमान दूसरी सबसे बड़ी आबादी है। इस समुदाय को कमजोर समझने वाले आज परेशान है। बुल्डोजर चलाया गया है ये सच है। दोनों दलों कांग्रेस और भाजपा की मौजूदगी में बुल्डोजर चलाया गया। अगर राहुल गांधी वायनाड नहीं जाते तो उनका जीतना मुश्किल हो जाता। उन्होंने कहा कि आप राहुल गांधी को और किसी और को अपना पेशवा मान सकते हैं। लेकिन यहां मेरे कौम की बात हो रही है।  

क्या बोले आरिफ मसूद

आरिफ मसूद ने सनवर पटेल व भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पूर्वज अंग्रेजों के साथ थे। इस दौरान राष्ट्रवादी वाले बयान पर उन्होंने कहा कि हम सब राष्ट्रवादी हैं। हमें राष्ट्रवादी का सर्टिफिकेट इनसे नहीं चाहिए। ये और इनकी पार्टी अंग्रेजों की पैरोकारी कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'बेगुनाहों के, मांझे वाले का घर तोड़ा गया। पूरे प्रदेश को भाजपा ने गांजे वाला प्रदेश बना दिया है। 17 नवंबर को भाजपा को अपना बोरिया-बिस्तर बांधना पड़ेगा। भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है।' उन्होंने कहा कि सैयद अनस बुल्डोजर के सवाल से बच रहे हैं और राहुल गांधी के मामले पर जा रहे हैं जो पूरी तरह गलत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।