1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. लावारिस पड़ा था बोरा, खोलने पर हाथ बंधे महिला की मिली लाश

लावारिस पड़ा था बोरा, खोलने पर हाथ बंधे महिला की मिली लाश

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 26, 2024 01:53 pm IST,  Updated : May 26, 2024 01:53 pm IST

इंदौर के चंदन नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की लाश एक बोरे में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

मध्य प्रदेश के इंदौर के चंदन नगर में एक बोरे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के हाथ बंधे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, रविवार को चंदन नगर थाना क्षेत्र के बांक क्षेत्र में लावारिस हालत में एक बोरा पड़ा नजर आया। इस बात की पुलिस को सूचना दी गई। इस बोरे में महिला का शव मिला। 

पुलिस को पहले आशंका थी कि महिला की हत्या कर उसके शव के टुकड़े किए गए हैं, मगर जब बोरे को खोलकर देखा गया तो उसके भीतर एक महिला का शव मिला, जिसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। जिस महिला का शव बोरे में मिला है, उसकी उम्र 50 से 55 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस इस बात की जांच में लगी है कि आखिर महिला की हत्या कब और कैसे की गई है।

तरह-तरह की हो रही हैं चर्चाएं

महिला का शव बोरे में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बोरे में संदिग्ध वस्तु होने की बात सामने आने पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब पुलिस आई तब वास्तविकता का खुलासा हो पाया। महिला कौन है और मूल रूप से कहां की निवासी है, इसका पता नहीं चल पाया है। पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

बोरे में पड़े शव से बदबू आ रही थी

स्थानीय लोगों का कहना है कि बोरे में पड़े शव से बदबू आ रही थी। इस बात की आशंका ज्यादा है कि हत्या दो से तीन दिन पहले की गई होगी। एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बताया है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकेगा कि महिला की हत्या कैसे की गई है। इस हत्याकांड में कौन लोग शामिल हैं और हत्या आखिर क्यों की गई है।  (IANS)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।