1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर के खजराना में खूनी विवाद, फोन पर तेज आवाज में बात करने पर हुआ झगड़ा, पड़ोसी ने चाकू से कर दिया हमला

इंदौर के खजराना में खूनी विवाद, फोन पर तेज आवाज में बात करने पर हुआ झगड़ा, पड़ोसी ने चाकू से कर दिया हमला

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 27, 2026 06:16 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 06:16 pm IST

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में तेज आवाज में बात करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने पड़ोसी पर चाकू से हमला कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात का वीडियो कैद हो गया, जिसके सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

mp news- India TV Hindi
इंदौर के खजराना में मामूली बहस में युवक ने पड़ोसी पर चाकू से किया हमला। Image Source : INDIA TV

मध्यप्रदेश के इंदौर दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी का लाइव CCTV वीडियो सामने आया है। मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है, जहां मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी हमले में बदल गया और युवक ने पड़ोसी पर अचानक ही चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक ने पड़ोसी के चेहरे और पेट पर चाकू से वार किए, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकालते हुए घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन भी कराया।

मामूली बहस में चाकू से हमला

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र स्थित तंजीम नगर घोस्ट मार्केट में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना का लाइव CCTV वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शाहनवाज उर्फ शान फोन पर तेज आवाज में बात कर रहा था। इसी बात को लेकर पड़ोसी आरिफ बरकाती ने आपत्ति जताई। दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी आरिफ बरकाती अपने घर से धारदार छुरी लेकर आ गया ।आरोप है कि आरिफ ने शाहनवाज पर जानलेवा हमला करते हुए उसके पेट, पैर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

अस्पताल में भर्ती है पीड़ित

हमले में शाहनवाज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल शाहनवाज का इलाज जारी है। घटना का पूरा घटनाक्रम पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो के आधार पर और शिकायत मिलने के बाद खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।

आरोपी का निकाला जुलूस

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आरिफ बरकाती को गिरफ्तार कर लिया है और गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस भी निकाला। इसी के साथ पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गई, जहां सीन रीक्रिएशन भी कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

(रिपोर्ट- भरत पाटिल)

ये भी पढ़ेंः देवास में 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 76 वर्षीय बुजुर्ग से दिनदहाड़े लूटी 1.50 लाख की चेन, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने धर दबोचा

भगवत कथा में नाची पत्नी तो पति ने कुल्हाड़ी से काटा, 2 बच्चों को भी मारा और ट्रेन से कटकर दे दी जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।