1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कपड़े सुखाते समय पहली मंजिल से धड़ाम से नीचे गिरी महिला, 6 महीने पहले हुई थी शादी; खौफनाक है CCTV फुटेज

कपड़े सुखाते समय पहली मंजिल से धड़ाम से नीचे गिरी महिला, 6 महीने पहले हुई थी शादी; खौफनाक है CCTV फुटेज

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 15, 2026 04:22 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 04:29 pm IST

महिला अपने घर की पहली मंजिल पर स्थित बालकनी में कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और देखते ही देखते वह सीधे नीचे जमीन पर गिर गई।

पहली मंजिल से नीचे गिरी महिला- India TV Hindi
पहली मंजिल से नीचे गिरी महिला Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कपड़े सुखाने के दौरान एक नवविवाहिता महिला पहली मंजिल से नीचे गिर गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में महिला नीचे धड़ाम से गिरती नजर आ रही है। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

यह घटना मंगलवार की है। यहां रहने वाली 25 वर्षीय शिफा (पति- रफीक अब्बासी) पहली मंजिल से अचानक नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि शिफा अपने घर की बालकनी में कपड़े सुखाने का काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर सीधे नीचे आ गिरी।

महिला की कैसी है हालत?

घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, शिफा की शादी करीब 6 महीने पहले ही रफीक अब्बासी से हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपने पति के साथ ग्रीन पार्क कॉलोनी में रह रही थी। हादसे के बाद परिवार और आस-पास के लोग काफी सदमे में हैं।

जांच में क्या आया सामने?

घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है। प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के हादसों से बचने के लिए घरों की बालकनी और छतों पर सुरक्षा इंतजाम जरूरी है। खासकर, कपड़े सुखाते समय सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल, महिला का इलाज जारी है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

(रिपोर्ट- भारत पाटिल)

ये भी पढ़ें-

हवा में असंतुलित हुआ CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, टला बड़ा हादसा; सामने आया VIDEO

"लक्ष्मी और अन्नपूर्णा स्वरूप हैं प्रदेश की बहनें", CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ खातों में भेजे 1500 रुपये

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।