1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. यहां सुबह 7 बजे से लेकर अभी तक नहीं पड़े वोट, ग्रामीण कर रहे बहिष्कार; जानें वजह

यहां सुबह 7 बजे से लेकर अभी तक नहीं पड़े वोट, ग्रामीण कर रहे बहिष्कार; जानें वजह

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Apr 19, 2024 10:38 am IST,  Updated : Apr 19, 2024 10:38 am IST

लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज के लिए पिछले 3 घंटे से वोट डाले जा रहे हैं लेकिन एमपी के एक गांव में अभी तक वोट नहीं पड़े हैं। प्रशासन की टीम वहां पहुंच गई है और लोगों से लगातार बातचीत चल रही है।

voting- India TV Hindi
ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। Image Source : INDIA TV

लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है और 21 राज्यों में 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भी फर्स्ट फेज में आज वोटिंग है लेकिन अभी तक यहां वोट नहीं पड़े हैं। सुबह 7 बजे से यहां मतदान शुरू हो गया है, लेकिन नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ-साथ सरपंच ने भी मतदान का बहिष्कार कर दिया है।

30 सालों से है नेटवर्क की समस्या

जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम मेडरा स्थित है जहां आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से यहां नेटवर्क की समस्या आज नहीं करीब 30 सालों से भी ज्यादा की है। कभी भी यहां मोबाइल का नेटवर्क नहीं आया है। सरपंच के साथ ग्रामीणों ने कई बार जिला पंचायत प्रशासन और कलेक्टर को आवेदन भी दिया लेकिन उसके बाद भी कोई भी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद आखिरकार ग्रामीणों ने आज मतदान का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा अगर हमें नेटवर्क की समस्या से निजात नहीं देंगे तो हम वोट ही नहीं डालेंगे। हम ऐसे लोगों को क्यों चुने जो हमारी समस्या का समाधान कर ही नहीं पाते हैं।

इस पूरे मामले को लेकर सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने भी यह पुष्टि करते हुए कहा है कि ग्राम मेडरा में कुछ अपरिहार्य कारणों की वजह से वोटिंग रोकी गई है। प्रशासन की टीम वहां पहुंच गई है और लोगों से लगातार बातचीत चल रही है जल्दी ही वोटिंग शुरू कर दी जाएगी।

सुबह 10 बजे तक बंपर वोटिंग

वहीं, आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज के लिए पिछले 3 घंटे से वोट डाले जा रहे हैं। यूपी से लेकर बंगाल तक और तमिलनाडु से लेकर उत्तराखंड तक वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे तक बंपर वोटिंग हुई है। करीब 14 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अब तक मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। अगर बात यूपी में 15%,बिहार में 12 %, बंगाल में 18 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 10% वोटिंग हो चुकी है। राजस्थान में अब तक 15%,एमपी में 17% वोटर्स वोट डाल चुके हैं। तमिलनाडु में 12% और उत्तराखंड-असम में 14-14 प्रतिशत मतदान हुआ है ।  

सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। पहले चरण में करीब 17 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

(रिपोर्ट- मनोज शुक्ला)

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस नेता सुबह BJP में गए, शाम को घर वापसी; बोले- मैं तो मिलने गया था, भाजपा नेताओं ने जबरन...

सुप्रिया सुले ने प्रतिद्वंदी भाभी सुनेत्रा पवार से ले रखा है इतने लाख का लोन, बारामती में आमने-सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।