1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल में PM मोदी की यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, महिलाएं संभालेगी सुरक्षा कमान, इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

भोपाल में PM मोदी की यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, महिलाएं संभालेगी सुरक्षा कमान, इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 29, 2025 10:03 am IST,  Updated : May 29, 2025 10:03 am IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में PM मोदी की यात्रा को लेकर हाई अलर्ट पर है। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की कमान महिला अधिकारी संभालने जा रही हैं।

PM modi bhopal visit- India TV Hindi
भोपाल की यात्रा करेंगे पीएम मोदी। (सांकेतिक फोटो) Image Source : PTI

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 31 मई को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का दौरा करने जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे को देखते हुए भोपाल हाई अलर्ट पर है। पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपीजी के हाथ में होगी। पीएम के कार्यक्रम में भोपाल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। पीएम मोदी के यात्रा को देखते हुए भोपाल की सूचना एवं सुरक्षा नगरीय पुलिस आयुक्त की ओर से कई अहम दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर प्लान A और प्लान B बनाया है। जंबूरी मैदान पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। पीएम मोदी स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान पहुंचेंगे। बारिश या मौसम खराब होने पर पीएम का काफिला बाय रोड लाया जाएगा। 

पहली बार पीएम कार्यक्रम में 50% से ज्यादा महिला अधिकारी तैनात रहेगी। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, कारगेट से लेकर हर सेक्शन की कमान महिला अधिकारियों के पास रहेगी। पीएम के कार्यक्रम में महिला IPS अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। 6 से ज्यादा महिला IPS अधिकारियों के पास कार्यक्रम की जिम्मेदारी रहेगी।  सुरक्षा की कमान स्पेशल डीजी सोनाली मिश्रा के पास रहेगी। करीब 3 दर्जन ASP, DSP स्तर की अधिकारी मौजूद रहेंगी।

पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए दूसरे शहर के आने वाले भोपाल के ट्रैफिक को डाइवर्ट किया जाएगा। दूसरे शहर से आने वाले गाड़ियों को बाईपास से दूसरे रूट से डायवर्ट किया जाएगा। जंबूरी मैदान आने वाली गाड़ियां शहर में नहीं आने दी जाएंगी। जंबूरी मैदान में आने वाली गाड़ियों को लेकर रूट बनाया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।