1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. एंबुलेंस नहीं पहुंची तो महिला ने ठेले पर दिया बच्चे को जन्म, 10 मिनट बाद ही नवजात की हो गई मौत

एंबुलेंस नहीं पहुंची तो महिला ने ठेले पर दिया बच्चे को जन्म, 10 मिनट बाद ही नवजात की हो गई मौत

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 03, 2024 01:43 pm IST,  Updated : Nov 03, 2024 01:43 pm IST

मध्य प्रदेश के सीधी में एक महिला के नवजात शिशु की जन्म लेते ही मौत हो गई। इस महिला ने ठेले पर ही बच्चे को जन्म दिया था। प्रशासन इस घटना के बाद चौंकन्ना हो गया है।

Woman - India TV Hindi
पीड़ित महिला Image Source : INDIA TV

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां समय पर एंबुलेंस के न पहुंचने पर एक महिला ने ठेले पर ही बच्चे को जन्म दे दिया लेकिन नवजात बच्चा बच न सका और 10 मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला?

सीधी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार पटरी से नीचे उतर रही है। हालात ये हैं कि एंबुलेंस के सही समय पर ना पहुंचने से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। पूरे मध्य प्रदेश की एंबुलेंस इन दिनों सवालों के घेरे में हैं। लोग एंबुलेंस को फोन तो जरूर करते हैं लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंचती है। जिसकी वजह से लोगों की जान पर भी बन आती है।

दरअसल यह पूरा मामला जिला मुख्यालय के महज 2 किलोमीटर की दूरी में रहने वाली महिला उर्मिला रजक का है। जहां वह प्रसव पीड़ा से परेशान थी। उसे एंबुलेंस की जरूरत थी लेकिन उसने एंबुलेंस को फोन जरूर लगाया लेकिन मौके पर वह नहीं पहुंची। इसके बाद उसने अपने पति के सहारे ठेले को ही अपना एंबुलेंस बनाया और अस्पताल तक जाने के लिए निकल पड़े। लेकिन रास्ते में ही महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन वह 10 मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। 

वहीं इस पूरे मामले को लेकर सिविल सर्जन दीपा रानी इसरानी ने जानकारी देते हुए बताया है कि कल रात में करीब 8 बजे एक महिला अपने मृत नवजात शिशु को लेकर आई थी। परिजनों का आरोप था कि उसकी एंबुलेंस ना मिलने की वजह से मौत हुई है। हालांकि यह जांच का विषय है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में और किस कारण हुई है। फिलहाल महिला को इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है और अस्पताल प्रबंधन की तरफ से जांच की जा रही है। (इनपुट: मनोज शुक्ला)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।