1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1634 नए मामले, 13 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1634 नए मामले, 13 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 28, 2020 09:39 pm IST,  Updated : Nov 28, 2020 09:39 pm IST

मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 3,237 हो गयी है।

MP logs 1,634 new COVID-19 cases, 13 deaths- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है। Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 3,237 हो गयी है। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी के 1634 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,03,231 तक पहुंच गयी।  

Related Stories

प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन, भोपाल, विदिशा व रतलाम में दो-दो, और जबलपुर, सागर, सतना एवं झाबुआ में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 752 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 515, उज्जैन में 100, सागर में 139, जबलपुर में 222 एवं ग्वालियर में 180 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ 

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 568 नये मामले इंदौर जिले में सामने आये हैं, जबकि भोपाल में 356, ग्वालियर में 86 और जबलपुर में 48 नये मामले आये हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,03,231 संक्रमितों में से अब तक 1,85,013 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 14,981 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को 1,317 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।