1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP Politics: कांग्रेस विधायकों द्वारा ट्रेन में की गई छेड़खानी पर BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का प्रियंका गांधी और कांग्रेस से सवाल

MP Politics: कांग्रेस विधायकों द्वारा ट्रेन में की गई छेड़खानी पर BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का प्रियंका गांधी और कांग्रेस से सवाल

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Oct 07, 2022 04:32 pm IST,  Updated : Oct 07, 2022 04:57 pm IST

MP Politics: MP में दो कांग्रेस विधायकों पर रीवांचल एक्सप्रेस के H1 डिब्बे में महिला के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी से सवाल किया है कि क्या कांग्रेस अपने इन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी या नहीं।

V.D Sharma- India TV Hindi
V.D Sharma

Highlights

  • रिवांचल एक्सप्रेस के H1 डिब्बे में महिला के साथ दो कांग्रेस विधायकों ने की छेड़खानी
  • मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस और प्रयंका गांधी से सवाल किया
  • वीडी शर्मा ने घटना को बेहद ही दुर्भाग्यजनक बताया और कांग्रेस की कड़ी आलोचना की

MP Politics: कांग्रेस विधायकों द्वारा महिला से ट्रेन में की गई छेड़खानी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी से सवाल करते हुए कहा है कि "मैं प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि आपने 'बेटी हूं लड़ सकती हूं' का नारा दिया था क्या हुआ इस नारे का? ट्रेन में एक बेटी आपके दुराचारी विधायकों से लड़ रही थी। उसने इसकी शिकायत भी की। अब प्रियंका गांधी जी जवाब दीजिए कि क्या वह अपने विधायकों पर कार्रवाई करेंगी या नहीं? यह बहुत ही दुर्भाग्यजनक घटना है। जिसे लेकर कभी किसी को माफ नहीं किया जा सकता है। मैं इस घटना की कड़ी आलोचना करता हूं। 

कांग्रेस के विधायकों को नहीं छोड़ा जाएगा -वीडी शर्मा

ट्रेन में जिस तरह एक बहन के साथ शराब के नशे में धुत्त कांग्रेस के विधायकों ने जो हरकत की है उस पर कांग्रेस को जवाब देना ही पड़ेगा। प्रियंका गांधी जी देश आपसे पूछना चाहता है कि आपके विधायक आखिर कब तक ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे। वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहीं कांग्रेस का असली चेहरा है, यहीं उसका मूल चरित्र है। इस प्रकार के काम करना बेहद ही शर्मनाक है। मध्यप्रदेश में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। ट्रेन में जिस बहन के साथ गलत हुआ है उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। ऐसे लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा। 

ये था पूरा मामला

MP में दो कांग्रेस विधायकों पर रीवांचल एक्सप्रेस के H1 डिब्बे में महिला के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। जिन विधायकों पर आरोप लगा है उनका नाम सिद्धार्थ कुशवाहा जो कि सतना से विधायक हैं और सुनील जो  कोतमा से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि महिला रीवांचल एक्सप्रेस से रीवा से भोपाल की यात्रा कर रही थी। महिला ने कहा दोनों विधायकों ने नशे की हालत में उसके साथ छोड़खानी की और गालियां भी बकीं। सागर GRP ने धारा 354(छेड़खानी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।