1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. नगर निगम के नेता ने सिटी मजिस्ट्रेट के पकड़े पैर, बोले- आप बजरंग बली के अवतार हो, बचा लो, VIDEO वायरल

नगर निगम के नेता ने सिटी मजिस्ट्रेट के पकड़े पैर, बोले- आप बजरंग बली के अवतार हो, बचा लो, VIDEO वायरल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 24, 2026 07:18 am IST,  Updated : Mar 24, 2026 07:18 am IST

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक नेता ने सिटी मजिस्ट्रेट के पैर पकड़ लिए और कहा कि आप बजरंग बली के अवतार हो। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

City Magistrate- India TV Hindi
नेता ने सिटी मजिस्ट्रेट के पैर पकड़ लिए Image Source : REPORTER INPUT

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया। यहां नगर निगम के एक नेता ने सिटी मजिस्ट्रेट के पैर पकड़ लिए और कहा कि आप बजरंग बली के अवतार हो, इन लोगों को बचा लो। ये मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश के खंडवा में नौकरशाह और जनप्रतिनिधि के बीच हुआ एक मामला सुर्खियों में है। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में खंडवा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर एक शख्स के पैर पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। यह शख्स खंडवा के सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह बताए जा रहे हैं। 

बताया जा रहा है, कि खंडवा शहर के सूरजकुंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। कार्रवाई से नाराज बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए और नारेबाजी की। हालात उस वक्त और ज्यादा चर्चा में आ गए, जब नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर ने सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर के पैर पकड़ लिए। 

हंगामे के बीच नेता, सिटी मजिस्ट्रेट के सामने भावुक हो गए और उनके पैर पकड़ते हुए कहा "आप हमारे रक्षक हो, बजरंग बली के अवतार हो, इन लोगों को बचा लो।" इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें शांत करते हुए भरोसा दिलाया कि फिलहाल कार्रवाई रोक दी गई है और लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

अतिक्रमण का विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि वह पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं लेकिन अब उन्हें हटाया जा रहा है। ऐसे में उनकी मांग है कि अगर उन्हें हटाया जाए तो उनकी रिहायश की वैकल्पिक व्यवस्था भी होनी चाहिए। इसके बाद बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में तमाम लोग आ गए और हंगामा हो गया।

(रिपोर्ट: प्रतीक मिश्रा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।