1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्यप्रदेश के 283 केंद्रों में NEET का री-एग्जाम, 1.18 लाख छात्र देंगे परीक्षा, निगरानी में CISF, साइबर कमांडो रखेंगे नजर

मध्यप्रदेश के 283 केंद्रों में NEET का री-एग्जाम, 1.18 लाख छात्र देंगे परीक्षा, निगरानी में CISF, साइबर कमांडो रखेंगे नजर

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 21, 2026 12:46 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 12:46 pm IST

Madhya Pradesh NEET Re-Exams: 3 मई को रद्द हुई नीट-यूजी 2026 की परीक्षा आज, 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित की जा रही है, जिसमें राज्य के करीब 1 लाख 18 हजार छात्र परीक्षा देंगे, जिसके लिए परीक्षा केंद्रों में 3 लेयर निगरानी की व्यवस्था की गई है।

mp news- India TV Hindi
MP के 283 केंद्रों में NEET का री-एग्जाम Image Source : ANI

आज पूरे देश में NEET की परीक्षा आयोजित की जा रही है। 3 मई को रद्द की गई नीट परीक्षा को लेकर काफी बवाल मचा था। अब करीब डेढ़ महीने बाद देश में एक बार फिर नीट परीक्षा 2026 आयोजित की गई। मध्य प्रदेश में भी नीट री-एग्जाम के लिए 283 केंद्र बनाए गए हैं, जहां राज्य के करीब 1 लाख 18 हजार छात्र-छात्राएं पेपर देंगे। इस बार एग्जाम्स के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यही नहीं, परीक्षा केंद्रों में जैमर भी लगाए गए हैं और साइबर सुरक्षा के लिए भी तैयारी की गई है। यही नहीं, परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं की चेकिंग के लिए तैनात स्टाफ की भी चेकिंग की गई है।

मिलिट्री ग्रेड सुरक्षा व्यवस्था

MP में NEET यूजी री एग्जाम आयोजित किए गए, जिसके लिए देश के इतिहास में पहली बार मिलिट्री ग्रेड सुरक्षा व्यवस्था की गई। मध्यप्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केदो में 1.18 लाख विद्यार्थी परीक्षा लेने जा रहे हैं, जिनमें से राजधानी भोपाल के 32 केंद्रों में 13774 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से सवा तीन घंटे की यी परीक्षा होगी, जिसके लिए संबंधित जिलों में जिलास्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है और जिला नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

तीन-चार केंद्र के लिए एक नोडल अधिकारी

मध्य प्रदेश के सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों में नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक 3-4 केंद्रों के लिए एक नोडल अधिकारी और केंद्र के लिए सहायक उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की गई है। 21 जून को योग दिवस भी है, इस उपलक्ष्य में कई स्थानों पर योग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। ऐसे में यातायात बाधित न हो और स्टूडेंट परीक्षा केंद्र में समय पर पहुंच सकें, इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।

प्रश्न पत्र लेकर निकलेंगी सीआरपीएफ टुकड़ियां

32 सीआरपीएफ की टुकड़िया एक साथ स्ट्रांग रूम से प्रश्न पत्र लेकर निकलेंगे और सीधे परीक्षा के दिनों तक पहुंचाएंगे प्रत्येक वाहन के साथ एक मजिस्ट्रेट भी रहेगा। परीक्षा सामग्री ले आने वाले वाहनों में जीपीएस ट्रेकिंग होगी और सीआरपीएफ एस्कॉर्ट रहेगा। सभी केंद्रों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर सीसीटीवी निगरानी होगी और आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन होगा। इसके अलावा मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच पहनने या लाने पर प्रतिबंधित है। परीक्षा के लिए 44 साइबर कमांडो भी तैनात किये गए हैं, जो प्रश्न पत्र की गोपनीयता और साइबर गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

ये भी पढ़ेंः International Yoga Day 2026: राष्ट्रपति मुर्मू ने जबलपुर में योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया

लूट और हत्या के मामले में 3 आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, सीसीटीवी से हुआ था मामले का खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।