1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. गेहूं चुराने के संदेह में हाथ पैर बांधकर नाबालिग लड़के के साथ लोगों ने की मारपीट

गेहूं चुराने के संदेह में हाथ पैर बांधकर नाबालिग लड़के के साथ लोगों ने की मारपीट

 Published : Apr 25, 2022 03:34 pm IST,  Updated : Apr 25, 2022 03:34 pm IST

वीडियो में लोगों का एक समूह लड़के को थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है और उस लड़के के हाथ पीछे बंधे हुए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद छह लोगों के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया।

wheat- India TV Hindi
wheat Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

गुना (मप्र): मध्य प्रदेश के गुना जिले में कथित रूप से मधूसूदनगढ़ कृषि उपज मंडी से गेंहू चुराने के संदेह में कुछ लोगों ने एक नाबालिग लड़के के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट की। यह घटना गुना जिले के मधूसदनगढ़ इलाके में शुक्रवार शाम को हुई और इसका वीडियो वायरल होने के बाद छह लोगों के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया।

इस वीडियो में लोगों का एक समूह लड़के को थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है और उस लड़के के हाथ पीछे बंधे हुए हैं।

मधुसूदनगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, ‘‘वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच कर कुछ लोगों को चिह्नित कर लिया है। मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें चंदेरी गांव के रहने वाले शिवराज भील को नामजद आरोपी बनाया गया है। बाकी पांच आरोपी अभी अज्ञात हैं।’’

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।